फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Search for the mastermind of birth certificate fraud

Lucknow News: जन्म प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़ा के मास्टरमाइंड की तलाश

Fri, 19 Jul 2024 04:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Search for the mastermind of birth certificate fraud
रायबरेली। जन्म प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़ा मामले में एफआईआर भले ही वीडीओ समेत चार लोगों पर दर्ज कराई गई हो, लेकिन परदे के पीछे अन्य लोगों के हाथ होने की बात कही जा रही है। ऐसे में यूपी एटीएस उस मास्टरमाइंड की तलाश में है, जिसका हाथ इस फर्जीवाड़ा में है। यह फर्जीवाड़ा पैसों के लालच या फिर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की नियत से खेला गया है, इसकी जांच यूपी एटीएस कर रही है। बुधवार की रात ही यूपी एटीएस की एक टीम यहां पहुंच गई थी। सूत्रों की माने तो अब तक की जांच में यूपी कई जिलों के लोगों के नाम से प्रमाणपत्र जारी होने के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के सिरसिरा, लहुरेपुर, नुरुद्दीनपुर, गोपालपुर उर्फ अनंतपुर, गढ़ी इस्लाम नगर गांव में जिस तरह जन्म प्रमाणपत्र का फर्जीवाड़ा हुआ है, उससे जिला प्रशासन ही नहीं, बल्कि शासन तक हड़कंप है। इस मामले को देश की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए लोग सवाल भी खड़े करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण ही शासन ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह यूपी एटीएस के अपर पुलिस अधीक्षक तो देर शाम आईजी नीलाब्जा चौधरी सलोन कोतवाली पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एटीएस के अधिकारी भी हलाकान रहे कि 30 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करना सिर्फ पैसों के लालच में नहीं हो सकता। ऐसे में एटीएस के अधिकारियों का मानना है कि इस फर्जीवाड़ा का मास्टरमाइंड कोई और ही है, क्योंकि जनसुविधा केंद्र संचालक जीशान खान इतने बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो यूपी के प्रयागराज समेत कई जिलों के लोगों के नाम से प्रमाणपत्र जारी होने के सबूत मिले हैं। देश के अन्य प्रांतों में रहने वाले लोगों के नाम भी प्रमाणपत्र जारी होने की आशंका जताई जा रही है।



एक समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने वाले लोगों में एक समुदाय के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है। यह लोग किन-किन जिलों के रहने वाले हैं और उन्होंने किसके कहने पर जनसुविधा केंद्र संचालक से संपर्क किया था, इसकी जांच भी यूपी एटीएस कर रही है। मामले का खुलासा होने पर जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने वाले लोगों में भी हड़कंप मचा है। यूपी एटीएस उन लोगों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed