फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Search for Shaheen in old records of Lalbagh Girls College

Lucknow News: लालबाग गर्ल्स कॉलेज के पुराने रिकॉर्ड में हो रही शाहीन की तलाश

Thu, 13 Nov 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Search for Shaheen in old records of Lalbagh Girls College
लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन


लखनऊ। आतंकी कनेक्शन मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन के मोहल्ले में चर्चा है कि उसने लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इस चर्चा के बाद बुधवार को कॉलेज परिसर में पूरे दिन छात्राओं और शिक्षिकाओं के शाहीन ही चर्चा में रही। शाहीन ने इसी स्कूल से पढ़ाई की थी या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए विद्यालय में पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।



खंदारी बाजार मोहल्ले के लोगों के अनुसार, शाहीन के घर से महज 50 मीटर दूर पर लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज है। अनुमान है कि घर से करीब होने की वजह से शाहीन ने 1995 से 1997 के बीच यहीं से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ली होगी। स्कूल के एक कर्मचारी ने बताया कि विद्यालय में उपलब्धियों का बोर्ड लगा है। इसमें हर वर्ष की मेधावी छात्राओं के नाम अंकित हैं, लेकिन शाहीन का नाम नहीं है। कॉलेज की प्रधानाचार्य एन. श्रीवास्तव के अनुसार, यदि शाहीन यहां की छात्रा होगी तो यह बात 25-30 वर्ष पहले की होगी, जबकि दो वर्ष पहले मेरी पोस्टिंग यहां हुई है। पुराने रिकॉर्ड में शाहीन का नाम खोजा जा रहा है। अभी इस बात की पुष्टि के लिए कोई साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन


फिलहाल पुरानी शिक्षिकाओं को भी शाहीन सईद का नाम तक याद नहीं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि अनुशासन व देशप्रेम का पाठ पढ़ाने वाले उनके विद्यालय की कोई पूर्व छात्रा देश विरोधी घटनाओं में लिप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed