फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Search for jamaat people goes on in up 48 more hidden in the house nabbed

जमातियों की तलाश जारी, घर में छिपे 48 और पकड़े, रायबरेली में दो पर केस

Fri, 10 Apr 2020 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क,  लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Apr 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Search for jamaat people goes on in up 48 more hidden in the house nabbed
गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में जमातियों की तलाश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। पुलिस ने बिजनौर, रामपुर, रायबरेली और अयोध्या में छिपे 48 जमातियों को पकड़ा है। रायबरेली में दिल्ली धार्मिक जलसे से लौटे एक मस्जिद के बगल घर में छिपे दो जमातियों के खिलाफ नसीराबाद थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक मोमिनपुरा कस्बे के दो लोग दिल्ली जलसे में शामिल होने के बाद आंध्र प्रदेश में भी रुके थे। इसके बाद वापस आ गए थे। 

विज्ञापन


बिजनौर जिले में विभिन्न स्थानों से पुलिस ने असम की पांच महिलाओं सहित 35 जमाती तलाशे हैं। रामपुर में भी पुलिस ने शाहबाद के अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले दस लोगों की पहचान की। वहीं, अयोध्या के रुदौली तहसील के बनगांवा गांव में दिल्ली जलसे से लौटकर छिपे एक जमाती को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। सुल्तानपुर में वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 10 सूडानी उलमाओं का पासपोर्ट जब्त कर लिया है।  
विज्ञापन

 
हरदोई : मदरसा का शिक्षक मिला कोरोना पॉजिटिव बिलग्राम कस्बा सील

हरदोई के बिलग्राम के मदरसे में पढ़ाने वाला शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बृहस्पतिवार तड़के मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। माना जा रहा है कि मदरसा शिक्षक धौलपुर (राजस्थान) में कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमाती के संपर्क में था। मदरसा शिक्षक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पूरा कस्बा सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओल और मरकज मस्जिद इलाकों के 11 हजार परिवारों का हुआ सर्वे 
मथुरा में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील किए गए ओल और मरकज मस्जिद इलाकों के करीब 11 हजार परिवारों में सर्वे कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। ओल में जमातियों के साथ नमाज अदा करने वाले 12 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।

अलीगढ़ : एक जमाती मिला पॉजिटिव
जिले में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस बृहस्पतिवार को सामने आने से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। 22 वर्षीय यह युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है और जमाती है। फिरोजाबाद के ही 9 अन्य जमातियों के साथ वह गोविंद नगर की फैज मस्जिद में क्वारंटीन है।

मैनपुरी : जमातियों के संपर्क में आया एक और युवक मिला संक्रमित
जिले में जमातियों के संपर्क में आया एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। बुधवार को देर रात सैफई मेडिकल कॉलेज से आई प्रथम जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इसके बाद युवक को लेवल-1 आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है।

मुजफ्फरनगर : संक्रमित मिले तीनों जमाती कोविड अस्पताल में भर्ती  
मुजफ्फरनगर जिले में तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें कोविड अस्पताल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं मेरठ के 829 जमाती निगरानी में हैं, इनमें 321 निजामुद्दीन से आए हुए हैं।  शामली में कोरोना संक्रमित मिले 11 जमाती के संपर्क में आने वाले करीब 63 लोगों के सैंपल लेकर जांच को मेरठ मेडिकल लैब में भेजे गए हैं।  

हिमाचल : तब्लीगी जमात के मौलाना पर कार्रवाई कर सकती है पुलिस

हिमाचल पुलिस जमात के मौलाना साद कंधालवी पर कार्रवाई कर सकती है। डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा है कि पुलिस ने अब तक जानकारी छिपाने के आरोप में 97 जमातियों के खिलाफ 20 मामले दर्ज किए हैं और इसकी जांच की जा रही है। अगर जमातियों को बहकाने या गलत करने के लिए उकसाने के पुख्ता सबूत मिले तो किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed