{"_id":"5b8e5e3f867a5548674917ec","slug":"sealing-of-a-hall-falls-down-in-lohia-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ यूनिवर्सिटी में चलती क्लास में भरभराकर गिरी फॉल सीलिंग, दो छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ यूनिवर्सिटी में चलती क्लास में भरभराकर गिरी फॉल सीलिंग, दो छात्र घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Sep 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
लॉ यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ की राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में चलती हुई क्लास में अचानक ड्राप्ड सीलिंग गिर जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे बीएएलएलबी की क्लास चल रही थी। तभी क्लास में पीछे की तरफ फॉल सीलिंग गिर गई, जिसमें दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का बजट दिया गया था लेकिन फिर भी घटिया निर्माण हुआ। इसे लेकर छात्रों ने भी प्रदर्शन किया लेकिन कोई सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को यहीं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राथमिक स्कूलों में 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। कार्यक्रम में लखनऊ समेत 16 जिलों के तीन हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बाकी अभ्यर्थियों को शिक्षक दिवस पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।