{"_id":"5d0882fa8ebc3e63ef32ead8","slug":"sealdah-express-and-doon-will-run-from-18-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को मिलेगी राहत, सियालदह एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें बहाल, चल रही थीं कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को मिलेगी राहत, सियालदह एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें बहाल, चल रही थीं कैंसिल
Tue, 18 Jun 2019 12:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता से जम्मू व हावड़ा से देहरादून के बीच यात्रा करने वाले मुसाफिरों को मंगलवार से राहत मिल जाएगी। उत्तर रेलवे की ओर से फैजाबाद रेलखंड पर मरम्मत कार्य के चलते 13 जून से कैंसिल चल रही सियालदह एक्सप्रेस कोलकाता से व दून एक्सप्रेस हावड़ा से शुरू होगी।
विज्ञापन
इससे यह ट्रेनें बुधवार को चारबाग पहुंचेंगी। पटना कोटा एक्सप्रेस भी मंगलवार से चलनी शुरू हो जाएगी। रेलवे प्रशासन की मानें तो दून एक्सप्रेस व सियालदह एक्सप्रेस के संचालन से जम्मू व देहरादून के यात्रियों को खासी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
जबकि 14206 दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस मंगलवार को फैजाबाद तक जाएगी। इसी क्रम में फैजाबाद रेलखंड पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मंगलवार से गंगा सतलज एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, जलियावाला बाग एक्सप्रेस, द्वारिका एक्सप्रेस व जयपुर कामाख्या एक्सप्रेस, जोकि बदले रूट से चल रही थीं, अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन
कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
प्रतीकात्मक तस्वीर
पर, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस आज रहेगी निरस्त, कई ट्रेनें प्रभावित
मेंटेनेंस कार्य के लिए मंगलवार को ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे सुबह 9.10 बजे से दोपहर 3.10 बजे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बुधवार को भी पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन और लिच्छवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
गाड़ी संख्या 12529-30 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 जून को और ट्रेन नंबर 14005 सीतामढ़ी आनंदविहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस 19 जून निरस्त रहेगी। जबकि 12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 18 जून को दरभंगा से रवाना होकर मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते गुजारी जाएगी। 18 जून को बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी ग्वालियर मेल छपरा से ही रवाना होगी।
आज बदले समय पर चलेगी वैशाली
ट्रेन संख्या 12553 वैशाली एक्सप्रेस मंगलवार को बदले हुए समय पर रवाना होगी। ट्रेन सहरसा से सुबह 6.15 की जगह सुबह 9.35 बजे रवाना होगी। ऐसे ही 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस जयनगर से सुबह 7.15 बजे की जगह 10.15 बजे छूटेगी।