{"_id":"5ac3dc364f1c1bb6618b56a9","slug":"sdrf-to-be-dressed-in-seffron","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा रंग में नजर आएगी एसडीआरएफ की टोली, वर्दी के रंग को लेकर अफसर ने दिए ये तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा रंग में नजर आएगी एसडीआरएफ की टोली, वर्दी के रंग को लेकर अफसर ने दिए ये तर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपात स्थिति और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए गठित राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की वर्दी तय कर दी गई है। एसडीआरएफ के जवान अब भगवा रंग में नजर आएंगे। जवानों की वर्दी में नारंगी रंग के साथ काले रंग का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित डीजीपी की परेड में एसडीआरएफ की टोली नई वर्दी पहनकर शामिल हुई। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में इसका जिक्र भी किया।
वर्दी का रंग तय करने वाले एक अधिकारियों का कहना है कि वे किसी राज्य की नकल करके वर्दी तैयार करना नहीं चाहते थे। इसमें सिर्फ नारंगी रंग नहीं है, थोड़ा हिस्सा काला भी है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि यह बिल्कुल अलग रंग में दिखाई दे। वर्दी पर पीछे की ओर पीले रंग से एसडीआरएफ लिखा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में एसडीआरएफ का गठन पिछले साल किया गया था। पिछले माह एसडीआरएफ के लिए वाहनों की भी व्यवस्था कर दी गई। परेड में एसडीआरएफ की टुकड़ी के साथ उनके वाहनों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
फिलहाल एसडीआरएफ की तीन बटालियन तैयार की जा रही है जिसमें भूकंप रोधी दल, मेजर एक्सीडेंट दल और बाढ़ राहत दल अलग होंगे। एसडीआरएफ के लिए राजधानी स्थित बिजनौर में अलग भवन भी बनाया जा रहा है।