फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SDPI meet was being held in a hotel in Bahraich.

Bahraich: होटल में गुपचुप तरीके से चल रही थी इस्लामिक संगठन एसडीपीआई की बैठक, पुलिस ने नौ को उठाया

Sun, 30 Jul 2023 04:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jul 2023 04:33 PM IST
सार

बहराइच में इस्लामिक संगठन एसडीपीआई की बैठक एक होटल में की जा रही थी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने नौ लोगों को उठा लिया और इन सभी को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
SDPI meet was being held in a hotel in Bahraich.
दोपहर के समय पुलिस ने छापेमारी की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच शहर में स्थित एक होटल में रविवार को एसडीपीआई संगठन की ओर से गुपचुप बैठक की जा रही थी जिसकी जानकारी होने पर कोतवाली नगर पुलिस ने छापेमारी कर सभी को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी से इंकार कर रही है और पूछताछ के लिए ले जाने की बात कह रही है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के रोडवेज चौकी के पास स्थित एक होटल में रविवार को कोतवाली नगर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल में मौजूद नौ लोगों को पकड़ा और पुलिस जीप में लेकर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन


दोपहर में हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल नगर ब्रह्मा गौड़ से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की एसडीपीआई संगठन की बैठक होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिसके बाद एसडीपीआई संगठन के नौ लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूरे प्रकरण में पुलिस ने गिरफ्तारी से इंकार करते हुए पूछताछ के लिए उठाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed