{"_id":"67ba1967437f489dcf0c2e3d","slug":"sdm-will-investigate-74-disputed-sites-houses-will-be-built-raebareli-news-c-101-1-slko1033-128055-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 74 विवादित स्थलों की जांच करेंगे एसडीएम, बनेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 74 विवादित स्थलों की जांच करेंगे एसडीएम, बनेंगे आवास
Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जमीनी विवादों के कारण 74 आवासों के निर्माण का काम पूरा नहीं हो रहा है। आवासों को पूर्ण कराने के लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ने सभी एसडीएम को पत्र भेजकर जमीन के विवादों को खत्म कराने का अनुरोध किया है, जिससे पात्रों के आवासों का काम पूरा कराया जा सके।
जिले में पूर्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों का चयन करके आवास बनवाने के लिए पहली किस्त दी गई। इसमें 74 आवासों का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आवासों का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जमीनी विवाद होने के कारण ये आवास अधूरे पड़े हैं।
जमीनी विवादों को खत्म कराकर आवासों का काम पूरा कराने के लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने सदर, ऊंचाहार, डलमऊ, सलोन, महराजगंज, लालगंज के एसडीएम को पत्र भेजकर मामलों की जांच कराकर विवादों को खत्म कराने की बात कही है।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि भूमि विवाद के कारण 74 आवासों का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में संबंधित एसडीएम को सूची सहित पत्र भेजा गया है। जमीन के विवादों के खत्म होते ही आवासों को जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा।