{"_id":"595d2a284f1c1bdb318b46d8","slug":"sdm-injured-in-an-accident-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी एसयूवी, हादसे में एसडीएम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी एसयूवी, हादसे में एसडीएम घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल एसडीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से फैजाबाद लौट रहे एसडीएम सदर की एसयूवी बुधवार सुबह हाईवे पर खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इसमें एसडीएम घायल हो गए।
विज्ञापन
उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका सिर फट गया है। जबकि ड्राइवर व गनर भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार एसडीएम की हालत स्थिर है।
जिले की सदर तहसील के उपजिलाधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव सुबह अपनी एसयूवी से फैजाबाद आ रहे थे। लखनऊ हाईवे पर अचानक उनकी कार रौनाही टोल प्लाजा के निकट खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में एसडीएम के सिर में चोट आई, जबकि उनके ड्राइवर व गनर भी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने तत्काल एसडीएम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां उन्हें भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। एसडीएम की हालचाल लेने के लिए दिनभर प्रशासनिक अफसरों का तांता लगा रहा।