{"_id":"6addd0de330ed2ded607c3cc","slug":"up-don-t-panic-if-you-receive-a-bill-for-someone-else-s-connection-on-your-mobile-number-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दूसरे के कनेक्शन का बिल आपके मोबाइल नंबर पर आए तो न हों परेशान, घर बैठे हटवाएं नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दूसरे के कनेक्शन का बिल आपके मोबाइल नंबर पर आए तो न हों परेशान, घर बैठे हटवाएं नंबर
Sun, 25 Oct 2026 03:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:20 PM IST
सार
पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को घर बैठे गलत बिजली कनेक्शन से अपना मोबाइल नंबर हटाने की सुविधा दी है साथ ही अपने कनेक्शन का बिल न आने पर भी घर बैठे सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दूसरे के बिजली कनेक्शन के बिल और अन्य सूचनाओं के मेसेज आपके मोबाइल पर आ रहे हैं या अपने कनेक्शन का बिल बनने का मेसेज नहीं मिल रहा है तो अब बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को घर बैठे गलत बिजली कनेक्शन से अपना मोबाइल नंबर हटाने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता इस लिंक https://consumer.uppcl.org/wss/dlink-mobile-number पर जाकर अपना नंबर गलत कनेक्शन से हटाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
ओटीपी से होगा सत्यापन
अधीक्षण अभियंता (स्मार्ट मीटर) हरीश चौधरी के मुताबिक, पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी से सत्यापन करना होगा। इसके बाद उन बिजली कनेक्शनों के अकाउंट नंबर दिखाई देंगे, जिनमें मोबाइल नंबर दर्ज है। उपभोक्ता सही कनेक्शन की पहचान कर अपना नंबर हटाने के लिए संबंधित अकाउंट चुनकर अनुरोध सबमिट कर सकते हैं। नंबर हटने की प्रक्रिया महीने के अंत में पूरी होगी।
विज्ञापन
मध्यांचल निगम के एक अधिकारी के मुताबिक, बिलिंग एजेंसी के कर्मचारियों ने सर्वे के दौरान सही मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किए। कार्यालय से ही कई कनेक्शनों में एक ही उपभोक्ता का मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। इससे लोगों को दूसरे के बिजली बिल के मेसेज मिल रहे हैं।