फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SDM honored meritorious students

Lucknow News: मेरिट वाले मेधावियों को एसडीएम ने किया सम्मानित

Thu, 11 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
SDM honored meritorious students
रायबरेली। सदर तहसील में उन मेधावियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिला स्तरीय वरीयता सूची में स्थान अर्जित किया है। एसडीएम ने बुधवार को इन मेधावियों को सम्मान से नवाजा और आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन

बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज के चार मेधावियों ने इंटरमीडिएट तो एक मेधावी ने हाईस्कूल में जिले की मेरिट में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में उत्कर्ष मौर्या टॉपर तो राज मौर्या, हेमा पांडेय एवं जान्हवी सिंह नौवें स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में अनिकेत मौर्या सातवें स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि पांचों मेधावी अभिभावकों के साथ सदर तहसील पहुंचे। शिक्षक कामद मिश्रा ने बताया कि सदर तहसील में एसडीएम अंकिता जैन ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

केएन पब्लिक हाईस्कूल मुंशीगंज के दो मेधावी भी सम्मानित किए गए। इनमें जिला स्तर पर हाईस्कूल में अलीशा बानो ने दूसरा और दीक्षा सोनी ने नौवां स्थान बनाया है। इन बच्चों को लेकर विद्यालय से सुशील कुमार एवं प्रवीण कुमार तहसील पहुंचे। एसडीएम के हाथों सम्मानित होकर सभी मेधावी खुशी से चहक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed