फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SDM and Tehsildar reached the flood-affected area on a motorcycle.

Lucknow News: एसडीएम व तहसीलदार बाइक से पहुंचे बाढ़ क्षेत्र

Thu, 10 Sep 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
SDM and Tehsildar reached the flood-affected area on a motorcycle.
एसडीएम व तहसीलदार बाइक से पहुंचे बाढ़ क्षेत्र।
बख्शी का तालाब। एसडीएम आकाश सिंह और तहसीलदार शरद सिंह बुधवार शाम करीब छह बजे इटौंजा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बाइक से बहादुरपुर और सुल्तानपुर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि गोमती का जलस्तर दोनों गांवों की डामर सड़क तक पहुंच गया है, लेकिन अभी आबादी वाले क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, बीडीओ और राजस्व विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाविकों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम को बाढ़ प्रभावित गांवों में फसल के नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए किसानों से खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बख्शी का तालाब के बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि जिन गांवों में पालतू पशुओं के लिए चारे की कमी है, वहां तत्काल चारे की व्यवस्था कराएं। उन्होंने बताया कि तहसीलदार बख्शी का तालाब शरद सिंह और नायब तहसीलदार इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

एसडीएम व तहसीलदार बाइक से पहुंचे बाढ़ क्षेत्र।

एसडीएम व तहसीलदार बाइक से पहुंचे बाढ़ क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed