{"_id":"64d0cb188a86b6bd79029603","slug":"scuffle-in-k-d-singh-babu-stadium-in-lucknow-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: छेड़छाड़ पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई मारपीट, चला बांका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: छेड़छाड़ पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई मारपीट, चला बांका
Mon, 07 Aug 2023 04:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:14 PM IST
सार
लखनऊ के केडीसिंह बाबू स्टेडियम में छेड़छाड़ के मामले में समझौता कराने पहुंचे व्यक्ति पर आरोपी पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। छेड़छाड़ पीड़िता पर भी हमला हुआ है।
विज्ञापन
लाइफगार्ड सतीश यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पूर्व कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। मामले को सुलझाने के लिए आए लाइफ गार्ड से मारपीट हो गई और आरोपी ने उस पर बांके से हमला कर दिया। मामले में हजरतगंज थाने में दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
स्टेडियम के अंदर बने कर्मचारी मकान में खेल विभाग में तैनात चालक महेश व उसका बेटा रवि रहता है। आरोप है कि रवि ने पूर्व कर्मचारी रिजवान की बेटी से छेड़छाड़ की थी। जिस पर आरएसओ अजय सेठी ने मामले को सुलझाने के लिए लाइफ गार्ड सतीश यादव को भेजा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सतीश पर महेश व उसके पुत्र रवि ने हमला कर दिया। इस दौरान रिजवान की बेटी पर भी बांके से वार किया गया। रवि पर गाड़ी चोरी के मामले में पहले भी एफआईआर हो चुकी है। दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन