{"_id":"a5ba502871ae814a1931f0be0d2cff6a","slug":"scretariat-sangh-elections-on-10-august-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अगस्त को सचिवालय संघ का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अगस्त को सचिवालय संघ का चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Aug 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के चुनाव में अब अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी रह गए हैं।
विज्ञापन
इनमें आशुतोष चंद्र पांडेय, मुशर्रफ हुसैन व शिवशंकर द्विवेदी शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर होगी।
दोनों ही पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। महासचिव पद पर तीन व सचिव पद पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
बचे हुए आठ पदों के लिए चुनाव 10 सितंबर को होना है।
चुनाव अधिकारी अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नाम वापसी के बाद सदस्य कार्यकारिणी के पद पर विशेष सचिव संवर्ग से देव प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव संवर्ग से संजय कुमार उपाध्याय, उप सचिव संवर्ग से जवाहर लाल, अनु सचिव संवर्ग से चारूलता व प्रवेंद्र सिंह सागर, समीक्षा अधिकारी संवर्ग से कौशलेंद्र विक्रम सिंह, मनोज कुमार, रवीन्द्र सिंह, राजेश्वर प्रसाद, रामराज, विजय कुमार पांडेय व ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।