फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Screening for Inable officers to be completed till 30 June.

यूपी में अक्षम अफसरों को सेवा से बाहर करने का फरमान जारी, 50 पार कर्मियों की स्क्रीनिंग का आदेश जारी

Fri, 28 Jun 2019 11:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 28 Jun 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Screening for Inable officers  to be completed till 30 June.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद दागी व अक्षम कर्मियों को सेवा से बाहर करने की कार्यवाही तेजी से पूरा करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने 50 वर्ष की उम्र पार करने वाले अधिकारियों की स्क्रीनिंग कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने संबंधी कार्यवाही 30 जून तक पूरा करने करने का निर्देश दिया है। साथ ही, तीन जुलाई तक शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा है कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए आयु के निर्धारण की कट ऑफ डेट 31 मार्च 2019 होगी। यानी ऐसे सरकारी सेवक जिनकी आयु इस तारीख को 50 वर्ष या इससे अधिक होगी, उनकी स्क्रीनिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को निर्देशित किया है कि वे अपने नियंत्रण वाले सभी अधिष्ठानों में अनिवार्य सेवानिवृत्त किए गए कर्मियों की सूचना अपने हस्ताक्षर से कार्मिक अनुभाग-1 को उपलब्ध कराएं।

एक बार जिन्हें सेवा में बनाए रखने का फैसला, अब उनकी स्क्रीनिंग नहीं

यह स्पष्ट किया गया है कि यदि पिछली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में किसी कार्मिक को आगे सेवा में बनाए रखने का निर्णय ले लिया गया है तो उसके मामले को अगली स्क्रीनिंग कमेटी के सामने नहीं रखा जाएगा।

हालांकि यदि ऐसे किसी कर्मी के बारे में कोई महत्वपूर्ण तथ्य नियुक्ति प्राधिकारी के संज्ञान में आता है तो वे किसी भी समय जनहित में उस सरकारी सेवक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय कर सकते हैं या मामला स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed