फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   screeing of IAS officers to be conducted in Uttar Pradesh.

यूपी: 50 की उम्र पार कर चुके आईएएस अफसरों की भी होगी स्क्रीनिंग, निर्देश जारी

Tue, 12 Sep 2017 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Sep 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
screeing of IAS officers to be conducted in Uttar Pradesh.

यूपी में 50 साल की उम्र पूरी करने वाले आईएएस अधिकारियों की भी स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेज दिया गया है। मुख्य सचिव राजीव कुमार के निर्देश पर 50 पार वाले अधिकारियों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू हुई है। यह कार्रवाई तेजी से चल रही है। राजीव ने 15 सितंबर तक यह काम अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अंतर्गत आईएएस व पीसीएस अधिकारियों की स्क्रीनिंग होनी है। विभाग ने पीसीएस अधिकारियों की स्क्रीनिंग का काम पूरा कर तीन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की संस्तुति मुख्यमंत्री को भेजी है। इस पर अभी निर्णय होना बाकी है। इस काम से फुर्सत पाने के बाद विभाग ने आईएएस अधिकारियों की स्क्रीनिंग की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


इसके लिए मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जा रही है। इस कमेटी में दूसरे राज्य के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। इस अधिकारी को नामित करने का प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेज दिया गया है। कमेटी का गठन होने के बाद स्क्रीनिंग की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर स्क्रीनिंग के बाद कोई अधिकारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दायरे में आता है तो उस पर कार्रवाई की सहमति के लिए उसका नाम मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्रीय एवं कार्मिक प्रशिक्षण विभाग उस पर अंतिम निर्णय लेगा।

2015 में हुई थी आईएएस अफसरों की स्क्रीनिंग

screeing of IAS officers to be conducted in Uttar Pradesh.

जानकार बताते हैं कि आईएएस अधिकारियों की स्क्रीनिंग 2015 में हुई थी। उसमें किसी को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति नहीं दी जा सकी थी। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक दीपक त्रिवेदी ने बताया है कि मौजूदा स्क्रीनिंग में 50 पार वाले उन्हीं अधिकारियों के नाम पर विचार होगा, जिन पर पूर्व में विचार नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दायरे में एक बैच के आईएएस अधिकारी आएंगे।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन की कवायद तेज
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष व सदस्य की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए आए आवेदनों की छंटनी का काम पूरा हो गया है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द ही अध्यक्ष व सदस्यों के पैनल पर विचार कर मुख्यमंत्री को संस्तुतियां भेजेगी। चयन समिति की बैठक तय करने से जुड़ी कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed