फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scrapping 370 from kashmir modi gives new energy to the organisation says kalraj

कश्मीर से 370 हटा मोदी ने संगठन के प्राण तत्व को किया साकार: कलराज मिश्र

Fri, 30 Aug 2019 04:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 30 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
scrapping 370 from kashmir modi gives new energy to the organisation says kalraj
कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर संगठन के प्राण तत्व को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्राण तत्व एक राष्ट्र, एक जन और एक संस्कृति को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने आगे बढ़ाया था। कलराज गुरुवार को राज्यपाल बनने के बाद पहली बार राजधानी पहुंचने पर आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ नागरिक अभिनंदन समिति की ओर से महानगर स्थित कल्याण मंडप में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने भारत के वास्तविक स्वरूप को साकार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसका विरोध सिर्फ एक देश कर रहा है, क्योंकि उसे अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


कलराज ने कहा कि संगठनात्मक और राजनीतिक तौर पर काफी काम करने का मौका मिला अब संवैधानिक पद मिला है, जिसका निर्वहन करने के लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि संविधान की मर्यादा का अतिक्रमण न हो और संविधान प्रदत्त जन कल्याणकारी योजनाओं को व्यवस्थित तौर पर दर्शाने का काम कर सकूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी यादों को सांझा करते हुए संगठन और राजनीतिक कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी लाभ के लिये पद पर काम नहीं किया बल्कि जिम्मेदारी समझ कर उसका निर्वाहन किया है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ से अपने पारिवारिक संबंधों को बताते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि देश का रक्षा मंत्री मेरा प्रबल मैत्री है।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वो कलराज मिश्र की वजह से ही आज भाजपा में हैं। कार्यकर्ताओं को खुश रखना, उनका मनोबल बढ़ाना कलराज मिश्र की खूबी है। उन्होंने संगठन और राजनीति में लंबा सफर तय किया है। 

उनकी सरलता, सौम्यता, कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर रहना दूसरी पार्टियों के लिये प्रेरणा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि राजनीति में रहते हुए कलराज मिश्र ने हमेशा छोटे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया, उनके रोपे गये पौधे आज राजनीति के वट वृक्ष बन चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि कलराज मिश्र के सानिध्य में हमने उस वक्त काम किया जब पार्टी सिर्फ अपनी उपस्थिति के लिये चुनाव लड़ती थी। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि कलराज मिश्र जैसा संगठनकर्ता बन जाना सबके बस की बात नहीं है।

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने कहा कि कलराज मिश्र का यहां कर्म क्षेत्र रहा है। उहोंने अपनी विरासत मुझको सौंपी है जो मेरे लिये गौरव की बात है। उनका प्यार सबके लिये है और सबका प्यार उनके लिये है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कलराज मिश्र के व्यक्तित्व को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज भाजपा इतना आगे बढ़ चुकी है कि प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों पर जीत हासिल करना मुश्किल नही रह गया है। 

कलराज मिश्र ने राज्यपाल से भेंट की
हिमाचल प्रदेश के  राज्यपाल कलराज मिश्र ने बृहस्पतिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचारिक भेंट की। आनंदीबेन ने कलराज मिश्र का अंगवस्त्र, श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed