फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scorpio hit a youth firing crackers in amethi, died

अमेठी : पटाखा दगा रहे युवक को अनियंत्रित स्कार्पियो ने मारी टक्कर, हुई मौत

Tue, 29 Oct 2019 11:28 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 29 Oct 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
scorpio hit a youth firing crackers in amethi, died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
अमेठी जिले के मुंशीगंज रोड स्थित सरवन पुर मोहल्ले में रोड पर पटाखा दगा रहे एक युवक को अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की मदद से युवक को सीएससी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के शहर के मुंशीगंज रोड स्थित सरवन पुर मौहल्ला निवासी शुभम अग्रहरी 20 वर्ष पुत्र राजू अग्रहरि सोमवार रात करीब 11:00 बजे रोड पर पटाखा दगा रह था। इसी बीच मुंशीगंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो  शुभम को रौंदते हुए फरार हो गई। स्थानीय लोगों परिवारवालों की मदद से शुभम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन शुभम को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। पारिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने स्कॉर्पियो के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed