फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scorching heat from morning to evening

Lucknow News: सुबह से शाम तक तपा रही गर्मी

Sat, 08 Jun 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
scorching heat from morning to evening
​भिनगा में भीषण गर्मी से बचने का प्रयास करती युवती।
श्रावस्ती। जेठ माह में तराई क्षेत्र में भीषण गर्मी की तपन का अहसास देर शाम तक हो रहा है। सूरज की किरणें आग बरसा रही हैं। गर्मी से बेहाल लोग अब राहत की तलाश में हैं। शुक्रवार को जिले में अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

गर्म पछुआ हवाओं की वजह से लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। नगर, गांव, मुख्य मार्ग व गलियां सूनी रहीं। वहीं, अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बिजली की आवाजाही से लोगों को न तो घर में चैन मिल रहा है और न ही घर के बाहर। लगातार चढ़ते पारे के साथ जलस्तर भी तेजी से नीचे खिसक रहा है। ऐसे में जिले के अधिकांश तालाब व जलाशय सूख चुके हैं। जीव-जंतु पानी के लिए बेहाल होकर आबादी की ओर पलायन कर रहे हैं। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि फिलहाल दिन में तापमान अभी ऐसा ही बना रहेगा। लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed