फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scooty collided with the divider, young man died

Lucknow News: स्कूटी डिवाइडर से टकराई, युवक की गई जान

Tue, 06 Jan 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Scooty collided with the divider, young man died
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में स्कूटी से ट्रिपलिंग कर रहे लोगों की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हरदोई के अतरौली निवासी छोटू शुक्ला 20 की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे के आसपास स्कूटी सवार छोटू, बाराबंकी रामनगर निवासी सुधाकर और सैैरपुर निवासी सुरभि प्रेरणा स्थल की तरफ जा रहे थे। ग्रीन कॉरिडोर के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने तीनों को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुधाकर व सुरभि की हालत गंभीर बताई गई है। तीनों के पास से मिले दस्तावेज व स्कूटी नंबर की मदद से पुलिस ने तीनों की पहचान कर खबर परिजनों को दी।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला है कि तीनों नमकीन फैक्टरी में काम करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी। स्कूटी सवार लोगों ने हेलमेट पहना था या नहीं इस बात का भी पता पुलिस को नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। घायलों की हालत बेहद गंभीर है तो उनसे बातचीत भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed