फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scientists should do in-depth research on algae and fungi

Lucknow News: शैवाल, कवक पर गहन शोध करें वैज्ञानिक

Tue, 10 Dec 2024 01:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
Scientists should do in-depth research on algae and fungi
एनबीआर में सोमवार को राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद विशेषज्ञ।

विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में सोमवार को शैवाल, कवक जैसे बिना फूल वाले पौधों पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि गुलबर्गा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसआर निरंजना ने शोध छात्रों व युवा वैज्ञानिकों को अपना काम और बेहतर ढंग से पेश करने व कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शैवाल, कवक पर गहन शोध करें।

सम्मेलन में इंडियन लाइकेनोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण प्रयागराज के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. जीपी सिन्हा को डॉ. डीडी अवस्थी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही 10 वैज्ञानिकों को इंडियन लाइकेनोलॉजिकल सोसायटी की फेलोशिप दी गई।
विज्ञापन




इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. अनुपम दीक्षित, बीएचयू वाराणसी के प्रो. आरएन खरवार, डीयू के प्रो. पीएल उनियाल और सिलचर विश्वविद्यालय के प्रो. जॉयश्री रॉउत को ''''ऑनर ऑफ एप्रिसिएशन'''' पुरस्कार दिया गया। दो शोधार्थियों जयपुर के डॉ. केसी सैनी और प्रयागराज के डॉ. एस. मुथुकुमार को डॉ. डीके उप्रेती सर्वश्रेष्ठ पीएचडी थीसिस पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनबीआरआई के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. पीए शिर्के ने बताया कि एनबीआरआई के वैज्ञानिक अब तक अपुष्पी पादपों की 100 से अधिक नई प्रजातियों की खोज कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed