फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scientist Dr. Kausar receives Indo-German grant for advanced research on breast cancer

Lucknow News: स्तन कैंसर पर उन्नत शोध के लिए वैज्ञानिक डॉ. कौसर को मिला इंडो-जर्मन ग्रांट

Wed, 09 Jul 2025 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Scientist Dr. Kausar receives Indo-German grant for advanced research on breast cancer
आईआईटीआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ कौसर एम.अंसारी
लखनऊ। भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कौसर महमूद अंसारी और उनकी टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन


डॉ. कौसर को महिलाओं में इन दिनों तेजी से बढ़ रहे स्तन कैंसर की बीमारी पर तीन वर्षों तक एडवांस रिसर्च के लिए इंडो-जर्मन अनुसंधान अनुदान मिला है।

इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और डीएफजी जर्मनी के इस साझे उद्यम के तहत डॉ. कौसर भारतीय और जर्मन महिलाओं की जीवन शैली, खानपान, हार्मोन लेवल, पर्यावरणीय टॉक्सिसिटी और जोखिम का, स्तन के ऊतकों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर शोध करेंगे।


आईआईटीआर के निदेशक डॉ भास्कर नारायण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डॉ. कौसर की इस उपलब्धि पर आईआईटीआर को गर्व है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी है।

जर्मनी के वुर्जबर्ग विश्वविद्यालय के खाद्य रसायन विज्ञान विभाग के हेड प्रो. डॉ. लीन लेहमैन के साथ डॉ. कौसर एम. अंसारी की टीम में संजय गांधी पीजीआई लखनऊ के प्रो. गौरव अग्रवाल, केजीएमयू से . अंजलि मिश्रा, प्रो. विजय कुमार और डॉ. रवि कुमार सिंह भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed