फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   schools will remain closed on 17 january because of cold wave in Lucknow.

लखनऊ: ठंड और बारिश के कारण कल भी बंद रहेंगे स्कूल, नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला

Thu, 16 Jan 2020 07:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jan 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
schools will remain closed on 17 january because of cold wave in Lucknow.
मौसम - फोटो : अमर उजाला

ठंड और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 17 जनवरी को लखनऊ में प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जबकि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं को सुबह 10.00 बजे से 3.00 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं, लखनऊ में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश बृहस्पतिवार भी जारी रही। जिससे कि ठंड बढ़ गई। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठंड व बारिश से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को भी बारिश जारी रह सकती है। मंगलवार देर रात से शहर में शुरू बूंदाबांदी का दौर बुधवार को सुबह के बाद दोपहर को जोरों पर आ गया। नदी से सटे इलाकों में दोपहर के वक्त बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ रुक-रुक कर चली हवाओं ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 1.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शाम से रात तक कैंट, गोसाईगंज, शहीद पथ, डालीबाग, ट्रांसगोमती केकई इलाकों में हुई बारिश ने रात को ठंड में इजाफा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन उड़ानें निरस्त, कई अन्य लेट

खराब मौसम के चलते बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली, बंगलुरु की तीन उड़ाने रद्द रहीं। वहीं, अन्य विमान भी देरी के शिकार हुए। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार रात दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। इस कारण बुधवार सुबह 6.40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही।

वहीं, गोएयर की बंगलुरु से लखनऊ  आने वाली शाम 6:30 बजे की उड़ान भी निरस्त कर दी गई। ऐसे ही इंडिगो की लखनऊ से सुबह 8:10 बजे पटना जाने वाली फ्लाइट सवा दो घंटे लेट रही। सुबह नौ बजे जम्मू जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ढाई घंटे बाद टेकऑफ कर सकी।

ऐसे ही सुबह 10:10 बजे बंगलुुरु जाने वाला इंडिगो का विमान एक घंटे, गोएयर का दोपहर 1:35 बजे मुंबई जाने वाला विमान दो घंटे, इंडिगो का शारजाह जाने वाला विमान 45 मिनट, एयर इंडिया का दिल्ली जाने वाला विमान एक घंटे लेट हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed