{"_id":"5a4360a84f1c1b5c248b4dda","slug":"schools-of-raebareli-to-remain-close-till-30-dec-because-of-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने बरपाया कहर, 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे एक से कक्षा आठ तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने बरपाया कहर, 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे एक से कक्षा आठ तक के स्कूल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी में ठंड के कहर को देखते हुए रायबरेली के जिलाधिकारी ने जिले के सभी बेसिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। जिसके तहत अब 30 दिसंबर 2017 तक कक्षा एक से आठ तक के सभी बेसिक स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
दिनांक 31 दिसंबर 2017 को रविवार अवकाश होने के कारण दिनांक 1-1-2018 से सभी स्कूल अपने निर्धारित समयानुसार पुन: खुलेंगे।
बेसिक शिक्षाधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। ऐसा न होने पर संबंधित स्कूल के प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन