फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools could not reopen despite orders, fee issues linger

Lucknow News: आदेश के बाद भी नहीं खुल सका स्कूल, शुल्क का फंसा पेच

Tue, 09 Jun 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Schools could not reopen despite orders, fee issues linger
स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और ​शिक्षक।
लखनऊ। हजरतगंज के नरही में स्थित 90 साल पुराने विद्या गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं को उनका विद्यालय वापस मिलेगा। अमर उजाला के इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को एडीएम कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके बाद एडीएम ने विपक्षी पार्टी के पक्ष में दिया गया अपना पिछला आदेश निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

आदेश की प्रति मिलते ही विद्यालय की प्रबंधक संतोष रस्तोगी स्कूल खुलवाने पहुंचीं। उन्होंने उसी पुलिस से मदद मांगी, जिसने पहले दिन विपक्षियों को कब्जा दिलाया था, लेकिन मौके पर कोई सहायता नहीं मिली। पुलिसकर्मियों ने कहा कि जब तक पुलिस शुल्क जमा नहीं होगा, वे ताला नहीं खुलवा सकते। प्रबंधक के शुल्क जमा करने का स्थान पूछने पर पुलिसकर्मी गोलमोल जवाब देते रहे।
विज्ञापन


वहीं, मौके पर मौजूद माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने एडीएम के आदेश और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एडीएम को कब्जे का पहला आदेश देने से पहले शिक्षा विभाग को सूचित करना चाहिए था। शिक्षक नेताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि आज जब दोबारा विद्यालय खोलने का आदेश जारी हुआ है, तो वही पुलिस एडीएम के आदेश को दरकिनार कर नियम-कानून का बहाना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बचाने के लिए छात्राओं ने दिया था धरना
बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को एडीएम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय को खाली करवा दिया गया था। इस दौरान हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना था कि पुलिस को कोर्ट से जो आदेश मिला है, उसी का पालन किया गया। इस विद्यालय में 250 छात्राएं पढ़ती हैं। छात्राओं को जब विद्यालय पर कब्जे की जानकारी मिली तो वह अपने अभिभावकों के साथ धरने पर भी बैठी।

Iपूरी प्रक्रिया में कहीं न कहीं विपक्षियों को ऊपरी अदालत में जाने का मौका दिया गया है। एडीएम ने जब अपना विपक्षी पार्टी के पक्ष वाला आदेश निरस्त कर दिया तो विद्यालय पर कब्जा भी प्रबंधक, शिक्षकों व बच्चों को मिलना चाहिए। आदेश निरस्त करने में भी साजिश की गई है। I
I- डॉ. आरपी मिश्रा, प्रादेशीय मंत्री, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट I
Iएडीएम कोर्ट से मुझे आदेश की कॉपी बाद में दी गई, पहले विपक्षी लोगों को कॉपी दी गई। जो पुलिस पहले विद्यालय पर कब्जा कराने आई थी, वही पुलिस आज हमसे पैसे मांग रही है। एडीएम कोर्ट का आदेश मेरे पक्ष में होने के बाद भी पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है, जबकि एसीपी ने मदद का भरोसा दिया था। I

I- संतोष रस्तोगी, प्रबंधक, विद्या गर्ल्स हाईस्कूल नरहीI
Iइस संबंध में कोई भी अधिकारिक रूप से मुझे आदेश नहीं मिला है। आदेश की कॉपी मिलते ही नियमानुसार आदेश का पालन कराया जाएगा।

I
I- विकास जायसवाल, एसीपी हजरतगंजI
आज खुलेगा ताला : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि एडीएम के आदेश की कॉपी मिल गई है। मंगलवार को उनकी मौजूदगी में विद्यालय का ताला खुलवाया जाएगा।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

स्कूल के बाहर खड़े प्रबंधन के लोग और शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article