फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools can not take the transportation fee during lockdown.

लॉकडाउन की अवधि में ट्रांसपोर्टेशन का शुल्क नहीं वसूल सकते स्कूल : उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

Fri, 17 Apr 2020 08:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Schools can not take the transportation fee during lockdown.
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि निजी स्कूल लॉकडाउन की अवधि में अभिभावकों से कोई ट्रांसपोर्टेशन शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तिमाही की जगह हर महीने शुल्क लेने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय स्कूलों में बस या ट्रांसपोर्टेशन सेवा का उपयोग नहीं हो रहा है। इसलिए स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से ट्रांसपोर्टेशन शुल्क नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को तिमाही की जगह मासिक शुल्क लेने को कहा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुल्क न जमा होने की स्थिति में किसी भी विद्यार्थी को न तो ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित किया जा सकता है ना ही किसी विद्यार्थी का नाम काटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अवधि में स्कूलों को फीस स्थगित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अप्रैल, मई और जून की फीस को बाद में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी की प्रक्रिया तय करने के लिए कानून बना है। कोई भी स्कूल फीस निर्धारित प्रक्रिया के तहत शासन की अनुमति के बिना शुल्क नही बढ़ा सकते। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूल प्रबंधकों को किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं रोकने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed