{"_id":"6776e958a40d989044011083","slug":"schools-are-not-showing-interest-in-applying-for-scholarship-only-8968-applications-were-forwarded-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108635-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रवृत्ति के आवेदन में रुचि नहीं दिखा रहे स्कूल, मात्र 8,968 आवेदन हुए अग्रसारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रवृत्ति के आवेदन में रुचि नहीं दिखा रहे स्कूल, मात्र 8,968 आवेदन हुए अग्रसारित
Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विभिन्न विद्यालयों द्वारा छात्रों के आवेदन पत्र अग्रसारित करने की धीमी रफ्तार से छात्रवृत्ति रुकने की आशंका है। डीएम ने संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध चेतावनी पत्र जारी किया है।
विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों ने पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। विद्यालय स्तर से उनके आवेदन अग्रसारित न होने से छात्रवृत्ति पर संकट के बादल हैं। जिसके लिए डीआईओएस ने बार-बार विद्यालयों को निर्देशित किया पर कोई परिणाम नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने संबंधित विद्यालयों को चेतावनी पत्र जारी करते हुए समय से आवेदनों को अग्रसारित करने का आदेश दिया है।
योजना के तहत 17,239 के सापेक्ष 8,968 आवेदन अग्रसारित हुए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 5,081 के सापेक्ष 1,593 आवेदन अग्रसारित किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति के 2,689 के सापेक्ष 842 आवेदन अग्रसारित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के 55 के सापेक्ष मात्र एक आवेदन अग्रसारित किया गया है। अल्पसंख्यक वर्ग के 1,717 के सापेक्ष 975 आवेदन अग्रसारित किए गए हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के 7,697 के सापेक्ष 5,557 आवेदनों को अग्रसारित किया गया है।
विज्ञापन
सभी विद्यालयों को शतप्रतिशत आवेदन अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया है। समय से छात्रों का डाटा अग्रसारित न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- मिथिलेश कुमार, डीआईओएस