फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school will remain close till july 5

आठवीं तक के स्कूल अब 4 तक बंद, 6 जुलाई से खुलेंगे

Tue, 30 Jun 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Jun 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
school will remain close till july 5

जिले में संचालित आठवीं क्लास तक के स्कूलों में अब चार जुलाई तक छुट्टी रहेगी। आठवीं तक के सभी स्कूल अब रविवार बाद 6 जुलाई से निर्धारित समयानुसार खुलेंगे।

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल-कालेज पठन पाठन के लिए बुधवार एक जुलाई से खुल रहे थे। अब सिर्फ कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन ही बुधवार एक जुलाई से शुरू होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी राज शेखर ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते दिनों हुई बरसात के बाद बढ़ी उमस और मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो चार दिनों में मौसम के मिजाज में फिर होने वाले बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा आठ तक की कक्षाओं में चार जुलाई तक अवकाश रखे जाने का निर्देश सभी आईसीएससी, सीबीएससी व यूपी बोर्ड से संबद्ध शिक्षण संस्थाओं के संचालकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जुलाई को रविवार के बाद कक्षा आठ तक के स्कूल अब 6 जुलाई सोमवार से खुलेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कक्षा 9 से 12 वीं तक की कक्षाओं का संचालन बुधवार एक जुलाई से किया जा सकेगा। उन्होंने सभी स्कूल कालेजों के प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि अभिभावकों को परेशानी से बचाने के लिए चार जुलाई तक घोषित अवकाश के संबंध में अभिभावकों को भी समय रहते जानकारी दे दी जाए।

बुधवार से खुलेंगे नौंवी से ऊपर के स्कूल

school will remain close till july 5

गर्मी की छुट्टी के बाद बुधवार से राजधानी के स्कूलों में आधी-आधी रौनक लौटेगी। बुधवार से राजधानी के लगभग सभी स्कूल खुल जाने थे लेकिन जिला अधिकारी ने खराब मौसम को देखते हुए चार जुलाई तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला अधिकारी के निर्देश के बाद अब केवल कक्षा नौ से ऊपर के स्कूल अपने तय समय से खुलेंगे। दो दिन पहले तक हो रही भयंकर गर्मी को देखते हुए जिला अधिकारी ने पांचवी तक के स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे के बीच खुलने के निर्देश दे रखे थे।

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट की वजह से जिला अधिकरी ने सोमवार से सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे के बीच स्कूल खोलने की अनिवार्यता हटा ली थी। सिटी मांटेसरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय को छोड़कर बाकी स्कूल बुधवार से अपने तय समय के हिसाब से खुलने थे।

ये दोनों स्कूल पिछले सप्ताह ही खुल गए थे। लेकिन जिला अधिकारी के निर्देश के कारण अब केवल कक्षा नौ से ऊपर के स्कूल अपने तय से खुलेंगे। जिला अधिकारी ने स्कूल बंद करने का फैसला एक और दो जुलाई को भयंकर उमस और तीन तथा चार जुलाई को बारिश के अनुमान के कारण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed