{"_id":"6521a5886d63c831e105c679","slug":"school-vehicles-seized-raebareli-news-c-101-1-slko1033-5167-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन स्कूली वाहन सीज, आठ गाड़ियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन स्कूली वाहन सीज, आठ गाड़ियों का चालान
Sun, 08 Oct 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन विभाग ने शनिवार को भी जिले में स्कूली वाहनों की जांच का अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने बिना फिटनेस के संचालित एसजीएम पब्लिक स्कूल की बस को सील कर दिया। तीन माह से बिना पंजीयन के संचालित एक स्कूली वाहन को भी बंद किया गया है। निजी वाहन से सेंट पीटर्स के बच्चों को स्कूल ले जा रही कार को सीज कर दिया।
एआरटीओ ने छह अन्य स्कूली वाहनों का चालान करने के साथ दो ट्रक को ओवरलोड में बंद किया है। उन्होंने बताया कि वाहनों पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा करने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।