फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school roof collapsed in pilibhit, two girl died

स्कूल की छत ढही, छात्रा और टीचर की मौत

Fri, 17 Apr 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 17 Apr 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
school roof collapsed in pilibhit, two girl died

गांव कढ़ैया कनपारा में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल की निर्माणाधीन दूसरी मंजिल की बीम ढह जाने से एक टीचर और छात्रा की मौत हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


वे आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही शव उठाने की जिद पर अड़े थे। नाराज लोगों ने इस बात पर अफसरों से धक्का मुक्की भी की। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा सका।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामीण विकास उ.मा. स्कूल की दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा था। तभी अचानक बीम गिरने से गांव कसगंजा निवासी जय प्रकाश की बेटी 22 वर्षीय पूजा शुक्ला और गांव बंडा के सिंहापुर पनही के राम प्रसाद की बेटी कक्षा आठ की छात्रा करिश्मा की दबकर मौके पर मौत हो गई। पूजा वहीं पर टीचर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरों को बचाने के चक्कर में गई दोनों की जान

school roof collapsed in pilibhit, two girl died

हादसा गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के समय हुआ। घटना के समय बच्चे और शिक्षिक स्कूल से निकल रहे थे। बीम से ईंट गिरने पर पूजा शुक्ला और करिश्मा ने अन्य बच्चों को हटाने का प्रयास किया।

वे दोनों जब तक खुद वहां से हट पाती, इससे पहले ही बीम उनके ऊपर गिर गया। दोनों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोग पहले कार्रवाई और फिर शव को पोस्टमार्टम को उठाने की जिद कर रहे थे।

प्रशासन के शव उठवाने के प्रयास पर लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने अफसरों से धक्का मुक्की की। बाद में एसडीएम और कुछ लोगों ने आक्रोशित लोगों को बमुश्किल शांत किया। पुलिस ने मृतक शिक्षिका के पिता जय प्रकाश शुक्ला की ओर से स्कूल प्रबंधक गांव निवासी मुन्ना लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed