फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school principal molested the lady employee

लखनऊ के इस स्कूल के प्रिंसिपल ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़, विरोध पर लगाए ये आरोप

Fri, 16 Mar 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Mar 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
school principal molested the lady employee
- फोटो : demo pic
पीजीआई के उतरेठिया स्थित सेंट जॉन वियानी स्कूल में प्रिंसिपल के महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है इसी बीच प्रिंसिपल पहुंच गए। उन्होंने महिला के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर लिया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महिला का पति भी स्कूल में इसी श्रेणी का कर्मी है। आरोप है कि कुछ दिन पहले आए नए प्रिंसिपल फादर रोनाल्ड ने महिला को घर का भी काम करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। मजबूर होकर वह घरेलू काम भी करने लगी। आरोप है कि कुछ दिन पहले वह कमरे की सफाई कर रही थी कि इसी बीच पहुंचे प्रिंसिपल उससे छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध किया तो दबाव बनाने को 30 हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए बांड पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। महिला का आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। इसके विरोध पर बेटे की पिटाई की। इसकी शिकायत लेकर बृहस्पतिवार को पहुंची तो प्रिंसिपल ने अभद्रता की।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

school principal molested the lady employee
डेमो - फोटो : अमर उजाला
महिला के मुताबिक शिकायत करने वह पीजीआई थाने पहुंची तो पुलिस ने प्रिंसिपल को जानकारी दे दी। कुछ देर बाद प्रिंसिपल सहयोगियों के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने महिला के बेटे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी।

वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोप गलत है।महिला के कामकाज को लेकर शिकायत मिली थी, इसे लेकर उसे सुधरने की हिदायत दी तो वह हंगामा करने लगी। वहीं उसका बेटा उनसे मारपीट करने लगा। इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed