{"_id":"64d0d7cb966d54a83701d5e1","slug":"school-manager-killed-in-truck-collision-fellow-gambhir-raebareli-news-c-101-1-slko1032-2293-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से स्कूल प्रबंधक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से स्कूल प्रबंधक की मौत, साथी गंभीर
Mon, 07 Aug 2023 05:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 07 Aug 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
सलोन-जायस मार्ग पर छतोह के निकट हादसा
फोटो संख्या 5, 6
संवाद न्यूज एजेंसी
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार स्कूल प्रबंधक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने वाहन समेत दबोच लिया।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुंवरमऊ गांव निवासी एवं एसडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामजस उर्फ पप्पू शर्मा (45) अपने साथी इंद्रराज (42) निवासी मठिया बेढ़ौना के साथ बाइक से मेंहदीगंज गया था। लौटते समय सलोन-जायस मार्ग पर छतोह मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे रामजस की मौके पर ही मौत हो गई। साथी इंद्रराज गंभीर रूप से घायल हो गया। नसीराबाद एसओ रामलखन पटेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायल को नसीराबाद सीएचसी भेजवाया। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रबंधन की मौत से पत्नी अंजू, बेटा शिवम (16), बेटी शिवानी (14) का रो-रोकर हाल बेहाल है। नसीराबाद एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि मृतक हेलमेट लगाए था। टक्कर तेज लगने से उसके शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। घायल का सीएचसी में इलाज कराया गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।