फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   School holidays slow down amid diversion

Lucknow News: डायवर्जन के बीच स्कूलों की छुट्टी ने थामी रफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
School holidays slow down amid diversion
सोमवार को शहर के वि​भिन्न इलाकों में लगा जाम।  - फोटो : अमर उजाला/संवाद

विज्ञापन

लखनऊ। विधानसभा सत्र के मद्देनजर हजरतगंज और आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार को डायवर्जन के पहले दिन ही दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी हुई, हजरतगंज में वाहनों की रफ्तार थम गई। पार्क रोड पर पीएसी के वाहन सड़क पर पार्क किए गए थे। इससे स्कूलों की छुट्टी के दौरान जाम और बढ़ गया।

दोपहर करीब एक बजे दुबग्गा चौराहे पर भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए लोग उल्टी दिशा से आवागमन करते दिखे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते दिखे। काफी देर बाद आवागमन सामान्य हो सका। वहीं, लामार्ट गर्ल्स कॉलेज बाहर छुट्टी के दौरान दोपहर तीन बजे वाहनों की कतार देखने को मिली। स्कूल के बाहर सड़क पर ही लोगों ने गाड़ी खड़ी कर दी थी। ट्रैफिक पुलिस यातायात का संचालन कर रही थी, लेकिन पांच सौ मीटर का सफर तय करने में लोगों को 10 मिनट का वक्त लगा।
विज्ञापन

अयोध्या रोड पर भी सोमवार को वाहनों के दबाव ने राहगीरों को काफी परेशान किया। यहां अक्सर लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कमता तिराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई बार अफसरों ने सड़क पर उतरकर जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे भी जाम

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण मोहनलालगंज में भी जाम की समस्या आम हो गई है। वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते लंबा जाम लग जाता है। सोमवार को इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गईं। सायरन बजते रहे, लेकिन वाहनों की लंबी कतार के कारण उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। बताया गया कि कानपुर हाईवे से जुड़ा जुनाबगंज मार्ग और सुल्तानपुर हाईवे से जुड़ा गोसाईंगंज मार्ग मोहनलालगंज कस्बे में आकर मिलता है। इससे कानपुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, उन्नाव, अमेठी और जगदीशपुर की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन यहीं से गुजरते हैं। एसीपी विकास कुमार पांडेय के मुताबिक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के अलावा ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अन्य विकल्प भी अपनाए गए हैं। मौजूदा समय में अचानक ट्रैफिक लोड बढ़ने का कारण शादी विवाह भी है।

सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में लगा जाम। 

सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed