एक साथ दस लाख छात्रों को छात्रवृत्ति देगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़े वर्ग के 10.42 लाख छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री ने उन्हें छात्रवृत्ति के साथ ही शुल्क की भरपाई करने की अनुमति दे दी है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह इन सभी विद्यार्थियों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) ने पिछड़े वर्ग के 10.42 लाख छात्रों के खातों को खामियां बताते हुए रिजेक्ट कर दिया था। इसलिए पिछले वित्तीय वर्ष में उन्हें भुगतान नहीं हो सका था।
पूरी की जा रही हैं औपचारिकताएं
चालू वित्तीय वर्ष में भुगतान के लिए नए सिरे से मुख्यमंत्री की अनुमति के लिए फाइल चलानी पड़ी थी। शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री कार्यालय से इन छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क की भरपाई के लिए अनुमति जारी कर दी गई।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कार्यवाहक निदेशक रामकेवल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भुगतान के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अगले सप्ताह ट्रेजरी से टोकन लेकर पेमेंट कर दिया जाएगा।
यहां बता दें कि सामान्य और अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों के मामले में यह अनुमति पहले ही मिल चुकी थी। उनके खातों में राशि भी भेज दी गई है।