फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scholarship Scam Two trusts came under investigation of ED

छात्रवृत्ति घोटाला: जांच के दायरे में आए दो ट्रस्ट, ईडी ने कॉलेज संचालकों के 50 बैंक खातों की जानकारी तलब की

Tue, 28 Feb 2023 02:30 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Feb 2023 02:30 AM IST
सार

ईडी ने दोनों ट्रस्ट के साथ कॉलेज संचालकों के राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के 50 से ज्यादा खातों की जानकारी भी तलब की है। ईडी ने जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बैंकों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Scholarship Scam Two trusts came under investigation of ED
ईडी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कॉलेजों से जुड़े दो ट्रस्ट के बारे में पता चला है, जिनकी घोटाले में भूमिका के प्रमाण तलाशने शुरू कर दिए गये हैं। ईडी ने दोनों ट्रस्ट के साथ कॉलेज संचालकों के राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के 50 से ज्यादा खातों की जानकारी भी तलब की है। इस संबंध में बैंकों को पत्र लिखकर बीते पांच वर्ष के दौरान खातों से हुए लेन-देन का स्टेटमेंट देने को कहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में फर्रुखाबाद में डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता एजूकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट संचालित होने की जानकारी मिली है। इस ट्रस्ट के जरिए मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, फार्मेसी कॉलेज, स्कूल ऑफ एजूकेशन बीटीसी संचालित किया जा रहा है। लखनऊ के एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट का संचालन एसएस एजूकेशनल ट्रस्ट कर रहा है। इसी तरह लखनऊ के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का संचालन ऑरेगॉन एजूकेशनल सोसाइटी के जरिए किया जा रहा है। ईडी ने इन सभी के बैंक खातों में हुए लेन-देन का ब्योरा तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों को भेजा पत्र
ईडी के अधिकारियों ने डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ग्रुप द्वारा संचालित दो दर्जन से ज्यादा बैंक खाताें की जानकारी मांगी है। इसी तरह एसएस इंस्टीटयृट ऑफ मैनेजमेंट के 12 खातों, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पांच खातों, हाइजिया ग्रुप के चार खातों, भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के आधा दर्जन से अधिक खातों और हरदोई के जीविका इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी के तीन खातों की जानकारी मांगी गई है। इस बारे में ईडी ने बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आर्यावर्त बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईसीआईसीआई, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आदि को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed