Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scholars raising questions on sharing a four-year-old video

Lucknow : काबा में RSS-BJP की बर्बादी के कथित वीडियो पर सवाल, जानकार बोले- मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं रजा

Thu, 22 Jun 2023 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 05:27 AM IST
सार

वे मानते हैं कि राज्य हज कमेटी के चेयरमैन व पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा अपने तुच्छ राजनीतिक स्वार्थों के लिए मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं। वीडियो की सत्यता की जांच के बिना ट्वीट करने को वे जायज नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन
Scholars raising questions on sharing a four-year-old video
मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala

विस्तार

काबा में आरएसएस और भाजपा की बर्बादी की दुआ के कथित वीडियो को लेकर इस्लामिक मामलों के जानकार सवाल उठा रहे हैं। वे मानते हैं कि राज्य हज कमेटी के चेयरमैन व पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा अपने तुच्छ राजनीतिक स्वार्थों के लिए मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं। वीडियो की सत्यता की जांच के बिना ट्वीट करने को वे जायज नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें भारत से हज के लिए सऊदी अरब गए कुछ मुस्लिम काबा में आरएसएस और भाजपा के लिए बद्दुआ करते दिख रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो वर्ष 2019 में इस्लामिक विद्वान तारेक फतेह ने भी साझा किया था। अब यह फिर से वायरल हो रहा है। मोहसिन रजा ने इस वीडियो में दिख रहे लोगों की जांच कराने और उनकी नागरिकता समाप्त करने की केंद्र सरकार से मांग की है।
विज्ञापन


इस्लामिक मामलों के जानकार मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली का कहना है कि हज पर जाने पर मुसलमान सिर्फ अपने, अपने परिवार और अपने मुल्क की भलाई के लिए दुआ करते हैं। किसी के लिए बद्दुआ करने का सवाल तक जेहन में नहीं लाते। वहां उनका पूरा वक्त अरकान (धार्मिक अनुष्ठान) में गुजरता है। ऐसे में यह कहना है कि मुसलमान किसी के दिल को चोट पहुंचाने के लिए दुआ कर सकते हैं, मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेलवी मसलक के मशहूर आलिम मौलाना शाहबुद्दीन चार साल पुराने वीडियो को साझा करना एक साजिश बताते हैं। वह कहते हैं कि मोहसिन रजा मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं। जबकि, काबा में किसी के लिए भी बद्दुआ का भाव मन में नहीं लाया जाता। कोई भी सच्चा मुसलमान ऐसा नहीं करेगा। बेहतर होता कि पहले वीडियो की सत्यता की जांच करा ली जाती। एक अन्य मुस्लिम विद्वान ने नाम न छापने के अनुरोध पर कहा कि वह मोहसिन रजा के ट्वीट पर कोई कमेंट करना नहीं चाहते। लेकिन, हज कमेटी के चेयरमैन का चार साल पुराने वीडियो को साझा करना माहौल खराब करने की कोशिश ही कही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed