फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schemes reached the common man, a new chapter of development was written: Brajesh Pathak

जन-जन तक पहुंचीं योजनाएं, विकास की रची नई इबारत : ब्रजेश पाठक

Wed, 09 Apr 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Schemes reached the common man, a new chapter of development was written: Brajesh Pathak
ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत मंगलवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए। कैंट में आयोजित सभा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई, जिनको जन-जन तक पहुंचाया गया। आज देश और प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार करोड़ लोगों को मकान दिए गए। नल से जल, आयुष्मान भारत कार्ड से पांच लाख तक मुफ्त इलाज, पीएम सुनिधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, मुद्रा योजना जैसी तमाम जन लाभकारी योजनाओं ने आमजन को सशक्त बनाया है। सरकार ने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी सजाने का काम किया।
विज्ञापन

मध्य विधानसभा में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और मेयर सुषमा खर्कवाल व सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, रूपा देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में पार्टी के 46 वर्षों की यात्रा की झलक
महानगर पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी लगाई गई। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में पार्टी की 46 वर्षों की यात्रा दिखाई गई है। प्रदर्शनी में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान में लखनऊ के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित वरिष्ठ नेता गणों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed