फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scheduled caste will be the chairman for the first time in the municipality

Lucknow News: नगर पालिका में पहली बार अनुसूचित वर्ग का होगा चेयरमैन

Fri, 31 Mar 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste will be the chairman for the first time in the municipality
रायबरेली। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी पहली बार अनुसूचित वर्ग की झोली में गई है। अब तक हुए सात चुनावों में छह बार सामान्य और एक बार पिछड़ी वर्ग के अध्यक्ष का कब्जा रहा है।बृहस्पतिवार को शासन स्तर से जारी हुई अनंतिम आरक्षण सूची के बाद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हुई इस सीट से जहां दावेदारों के चेहरों पर रौनक दिखने लगी है, वहीं सीट से चुनाव लड़ने की आस लगाए बैठे सामान्य वर्ग व पिछड़े वर्ग के धुरंधरों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

नगर पालिका रायबरेली 1914 में ही अस्तित्व में आ गई थी। 1914 से साल 1971 तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होता था। सिर्फ सभासद ही चुनाव जीतकर अपने बीच से ही एक को अध्यक्ष चुनते थे। वर्ष 1971 से 1988 तक 17 साल तक पालिका की कुर्सी की जिम्मेदारी प्रशासक के हवाले रही। पिछले साल दिसंबर में जारी अनंतिम आरक्षण सूची में नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट पिछड़े वर्ग को चली गई थी। नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया होने के बाद बृहस्पतिवार को यह सीट अनुसूचित जाति की झोली में गई है।
विज्ञापन



नगर निकायों में कहीं बिगड़ा तो कहीं बना समीकरण
नगर पंचायत महराजगंज के अध्यक्ष पद की सीट पहली बार अनारक्षित घोषित हुई है। ऐसे में बड़े धुरंधरों के मैदान में आने की उम्मीद बढ़ गई है। पहली बार नगर पंचायत बनी शिवगढ़ अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुई है। इसके अलावा बछरावां, परशदेपुर, नसीराबाद व डलमऊ के अध्यक्ष पद अनारक्षित हो गए हैं। लालगंज सीट महिला तो सलोन सीट पिछड़ा वर्ग और ऊंचाहार सीट पिछड़ा वर्ग महिला की झोली में गई है। सलोन सीट पहली बार महिला की झोली में गई है। नसीराबाद व परशदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से मुकाबले दिलचस्प होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी की गई है। छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में आपत्तियां जमा की जा सकेंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
माला श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed