ट्रेन में यात्रा करते हैं तो पढ़े खबर, प्रमुख ट्रेनों का बदलेगा समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अक्तूबर से उत्तर रेलवे में नया शेड्यूल लागू किया जा रहा है। इसके चलते लखनऊ और वाराणसी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से चलने वाली लगभग 124 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। ये रेलगाड़ियां लखनऊ के अलावा वाराणसी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी आदि स्टेशनों से होकर गुजरने वाली हैं।
नए शेड्यूल में कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक का फेरबदल किया गया है। एक अक्टूबर से सभी स्टेशनों के लिए नया टाइमटेबल जारी कर दिया जाएगा।
गोरखपुर-कटरा स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर से
नवरात्र के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 05029 (अप) एवं 05030 (डाउन) गोरखपुर-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन को 6 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।
अब यह ट्रेन गोरखपुर से 16, 23, 30 अक्तूबर और 6, 13 एवं 20 नवंबर को चलेगी। जबकि कटरा से 18, 25 अक्टूबर 1, 8, 15 एवं 22 नवंबर को लौटेगी। ट्रेन गोरखपुर से रात 8:55 बजे प्रस्थान करके लखनऊ, मुरादाबाद, अंबाला कैंट, जम्मूतवी, होते हुए दूसरे दिन रात 11:15 मिनट पर कटरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन कटरा से सुबह 3.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर-आनंद विहार के फेरे बढ़ाए
त्यौहारों के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे ने 05027 (अप) एवं 05028 (डाउन) गोरखपुर-आनन्द विहार द्विसाप्ताहिक विषेश ट्रेन को 12 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्तूबर और 2, 4, 9, 11, 16 एवं 18 नवंबर को चलेगी। इसी प्रकार आनंद विहार से 13, 15, 20, 22, 27, 29 अक्तूबर और 3, 5, 10, 12, 17 एवं 19 नवंबर को चलेगी।
प्रमुख ट्रेनें जिनका समय बदलेगा
•12538 मडुवाडीह-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस : जो वाराणसी स्टेशन पर 8 बजे आकर 8.05 बजे चलती है, वो अब 7.40 बजे आएगी और 7.45 बजे चलेगी।
•18104 जलियावाला बाग एक्सप्रेस : जो वाराणसी स्टेशन पर 9.35 बजे आकर 10.05 बजे चलती है, वो अब 9.50 बजे आएगी और 10.05 बजे रवाना होगी।
•19313 इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस : जो वाराणसी स्टेशन पर 11.10 बजे आकर 11.40 बजे चलती है, वो अब 11.30 बजे आएगी 11.40 बजे रवाना होगी।
•13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस : जो बनारस स्टेशन पर 11.55 बजे आकर 12.25 बजे रवाना होती है, वो अब 12.20 बजे आकर 12.30 बजे जाएगी।
•18632 गरीब नवाज एक्सप्रेस: जो बनारस स्टेशन पर 13.50 पर आकर 14.50 पर चलती है, वो अब 14.10 पर आकर 14.50 पर चलेगी।
•15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस : जो अभी फैजाबाद स्टेशन पर 10.45 पर आकर 10.53 पर चलती है, वो अब 10.20 पर आकर 10.28 पर चलेगी।
•15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस : जो अभी फैजाबाद स्टेशन पर 6.03 पर आकर 6.10 पर चलती है, वह अब 3.50 पर आएगी और 4 बजे रवाना होगी।
•13009 दून एक्सप्रेस : जो फैजाबाद स्टेशन पर 14.44 आकर 14.53 पर रवाना होती है, वह अब 13.22 पर आएगी और 13.27 पर जाएगी।
•ट्रेन नंबर 14017 (सद्भावना एक्सप्रेस) जो अभी फैजाबाद स्टेशन पर 16.00 बजे आकर 16.05 पर चलती है वो अब 15.34 पर आकर 15.39 पर जाएगी।
•ट्रेन नंबर 19166 (साबरमती एक्सप्रेस) जो अभी फैजाबाद स्टेशन पर 19.07 बजे आकर 19.15 बजे चलती है वह अब 18.40 बजे आएगी और 19.15 बजे जाएगी।
•ट्रेन नंबर 15025 (मऊ-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस) जो अभी फैजाबाद स्टेशन पर 16 बजे आकर 16.05 बजे जाती है, वह अब 15.34 बजे आएगी और 15.39 बजे जाएगी।
•ट्रेन नंबर 12875 (नीलांचल एक्सप्रेस) जो अभी प्रतापगढ़ स्टेशन पर 9.28 बजे आकर 9.33 बजे चलती थी, वह अब 8.35 बजे आकर 8.40 बजे चलेगी।
ये ट्रेनें शेड्यूल में
•ग्वालियर से गोंडा के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन नंबर 11111 एवं 11112 सुशासन एक्सप्रेस
•लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार को चलने वाली साप्ताहिक 12583 एवं 12584 डबल डेकर सुपर फास्ट एक्सप्रेस
•उधना से दानापुर साप्ताहिक ट्रेन 19063 एवं 19064