फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scarcity of water may arise in lucknow in this summer

13 नलकूप खराब, कैसे बुझेगी राजधानी की प्यास

Fri, 12 Mar 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Scarcity of water may arise in lucknow in this summer
पुराने लखनऊ के अहिरी टोला में दो साल से नलकूप खराब है। ऐसे में करीब तीन हजार की आबादी पेयजल किल्लत झेल रही है जो अब गर्मी में और भी गहरा रही है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी रिबोरिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में इलाके में लगे सबमर्सिबल ही सहारा हैं। इसके अलावा मोहल्ले के एक इंदारा कुआं से लोग पानी ले रहे हैं।
पुराने लखनऊ के कंघी टोला का नलकूप करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा था। दो माह पहले इसकी मरम्मत की गई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
वॉटर लेवल लगातार नीचे जाने से ये दो महीने में चार बार फिर खराब हो चुका है। इससे करीब पांच हजार की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। नगर निगम द्वारा इलाके में लगवाए गए सबमर्सिबल से इलाके के लोग पानी ले रहे हैं।
विज्ञापन

पुराने लखनऊ में दो नलकूपों की खराबी के कारण पेयजल की किल्लत के ये दो मामले महज बानगीभर हैं। इसी तरह शहर में कुल 13 नलकूप खराब पड़े हैं।
इसके अलावा क्षमता के अनुरूप तीनों जलकल को पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इस साल भी गर्मी में कई इलाकों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाएगा।
वहीं, इंदिरा नगर के तकरोही और जानकीपुरम विस्तार सहित कई इलाकों में पेयजल पाइप लाइन का काम पूरा न हो पाने के कारण इस गर्मी भी पानी की किल्लत रहेेगी।
लाइन तो पड़ी मगर नहीं मिली सुविधा
इस्माइलगंज, तकरोही, चिनहट, जानकीपुरम विस्तार सहित कई इलाकों में पेयजल की पाइप लाइन तो जेएनएनयूूआरएम योजना के तहत करीब आठ साल पहले बिछाई जा चुकी है, पर इसका फायदा अब तक नहीं मिला है। पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह और पार्षद समीर पाल सोनू का कहना है कि पाइप पाइप लाइन तो पड़ गई है मगर पानी नही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी अधूरा रह गया काम
जानकीपुरम क्षेत्र के अभिषेक पुरम में करोड़ों रुपये की पेयजल योजना का करीब छह साल पहले पास हुआ था। दो साल पहले शुरू हुआ काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। पार्षद शीबा चांद सिद्दीकी का कहना है कि काम पूरा हो जाता तो लोगों को सहूलियत हो जाती।
लोगों ने बयां किया दर्द
- कंघी टोला राजकिशोर ने बताया कि डेढ़ साल से पानी की समस्या है। पहले नलकूप खराब रहा। अब ठीक हुआ तो पाइप में लीकेज है। पानी बर्बाद हो रहा, पर मिल नहीं रहा।
- कंघी टोला के ओपी निगम ने बताया कि लीकेज को ठीक किया गया था। पर दो दिन बाद फिर समस्या खड़ी हो जाती है। इसे लेकर लगातार मांग हो रही है, पर स्थायी समाधान नहीं मिल पा रहा है।
- कंघी टोला के टीटू कुमार ने बताया कि नलकूप की खराबी के कारण बहुत समस्या है। जरूरत का पानी नहीं मिल पाता। इधर-उधर से पानी लाना पड़ता है।
- अहिरी टोला की डाली शुक्ला ने बताया कि दो साल से नलकूप खराब पड़ा है। पानी ही नहीं आ रहा है। उसे ठीक भी नहीं किया जा रहा है। सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ता है।
- अहिरी टोला की सरला खरे ने बताया कि जब पुराना नलकूप नहीं चल रहा है तो नया लगाना चाहिए, पर कोई सुनवाई नहीं है। सबमर्सिबल की सप्लाई से पानी मिल पाता है।

बजट उपलब्ध होते ही करवा दी जाएगी मरम्मत
जलकल विभाग के महाप्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि शहर कुल में कुल 13 नलकूप रिबोर होने हैं। उनकी सूची जल निगम को भेज दी गई है। बजट उपलब्ध होते ही उनकी मरम्मत का काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed