फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scarcity of electricity in city

पांच लाख की आबादी बिजली संकट से घिरी

Mon, 07 Apr 2014 11:17 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Apr 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
scarcity of electricity in city

गर्मी के तेवर बदलते ही जुगाड़ से चल रही राजधानी की बिजली व्यवस्था डगमगाने लगी है। कटौती का सिलसिला शुरू होने के साथ ही पांच लाख की आबादी बिजली संकट से घिर गई है।

विज्ञापन


यानी 132 केवी क्षमता वाले नीबू पार्क उपकेंद्र से बिजली कटौती की शुरुआत हो चुकी है। यह नौबत समय से पहले एसी और कूलर चलने के कारण बिजली की डिमांड में करीब 100 मेगावाट की वृद्धि होने से आई है।
विज्ञापन


शुरुआती झटकों से साफ है कि दावा भले ही कुछ हो, लेकिन वास्तविकता यह है कि राजधानी के 7.25 लाख उपभोक्ताओं के बिजली की मांग पूरी करने की क्षमता नीबू पार्क उपकेंद्र के पास अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉवर कॉर्पोरेशन कंट्रोल रूम के अनुसार राजधानी में 31 मार्च तक बिजली की मांग का ग्राफ 650 से 750 मेगावाट के बीच था।

लेकिन एक अप्रैल से जैसे-जैसे तापमान का पारा ऊपर की तरफ चढ़ा तो बिजली की मांग भी 700 से 800 मेगावाट तक पहुंच गई है। इसकी चपेट में सबसे पहले 132 केवी नीबू पार्क उपकेंद्र आ चुका है।

यानी इस उपकेंद्र से ओवर लोडिंग होने पर बिजली कटौती कराने की शुरुआत हो चुकी है। इसके कारण ठाकुरगंज से लेकर कैसरबाग तक और बिल्लौचपुरा से लेकर न्यू हैदराबाद, डालीगंज तक करीब एक लाख उपभोक्ताओं पर कटौती का संकट मंडराने लगा है।

नीबू पार्क उपकेंद्र से जुड़े 11 उपकेंद्र, गऊघाट, चौपटिया, नादान महल रोड, विक्टोरिया, नीबू पार्क, मेडिकल कालेज, रेजीडेंसी, अमीनाबाद, , इक्का स्टैंड डालीगंज, लखनऊ विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु उपकेंद्र के इलाके बिजली कटौती के संकट से घिर चुके हैं।

नीबू पार्क पारेषण उपकेंद्र से चलने वाले अमीनाबाद उपकेंद्र का विद्युत लोड 132 केवी टिकैतरायतालाब उपकेंद्र और हनुमान सेतु उपकेंद्र का 132 केवी गोमतीनगर उपकेंद्र पर ट्रांसफर किया गया था।


लेकिन दो अप्रैल से बिजली की बढ़ी डिमांड के चलते गोमतीनगर उपकेंद्र ने हनुमान सेतु को बिजली आपूर्ति करने से हाथ खींच लिया है।

लेसा के मुख्य अभियंता शमीम अहमद का दावा है कि 33 केवी के सभी उपकेंद्र इस गर्मी में ओवर लोडिंग को झेलने के लिए सक्षम हैं।

यानी बिजली की डिमांड बढ़ने पर उनको किसी भी 33 केवी उपकेंद्र को खुद बिजली कटौती नहीं करनी होगी। जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के इरादे से ही तमाम उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ोतरी की गई।

वहीं फैजुल्लागंज, आईआईएम रोड, कमता, नादरगंज नए उपकेंद्र चालू हो चुके, जबकि पुरनिया, चिनहट, मानसरोवर नए उपकेंद्र चालू होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed