फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scarcity of blood in blood bank

सरकारी ब्लड बैंकों में खून का संकट

Mon, 28 Dec 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Scarcity of blood in blood bank
राजधानी के सरकारी ब्लड बैंकों में खून का संकट
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच सरकारी ब्लड बैंकों में खून का संकट बढ़ गया है। केजीएमयू, पीजीआई समेत अन्य सरकारी ब्लड बैंकों में कई ग्रुप के खून का संकट बना हुआ है।
ब्लड बैंक प्रभारियों का कहना है कि खून की मांग अधिक होने के साथ ही कोरोना मरीजों को बिना डोनेशन ही ब्लड दिए जाने से यह संकट गहराता जा रहा है।
केजीएमयू ब्लड बैंक में आमतौर पर 2500 से 3000 यूनिट खून हर वक्त रहता था। कोरोना काल में रक्तदान नहीं होने से अब ब्लड बैंक में करीब एक हजार यूनिट खून ही बचा है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक से रोजाना करीब 100 से 150 यूनिट खून मरीजों को दिया जाता है। इसमें 30 प्रतिशत लोग ब्लड के बदले रक्तदान नहीं कर पाते हैं।
वहीं, कोविड मरीजों की जान बचाने के लिए बिना रक्तदाता के करीब 20 यूनिट ब्लड दिया जा रहा है। केजीएमयू ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कोविड मरीजों को बिना रक्तदाता के ब्लड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले में ब्लड नहीं मिलना भी कमी का कारण बन रहा है। उधर, पीजीआई ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का संकट काफी समय से बना हुआ है।
कोविड रोगियों को भी ए पॉजिटिव ब्लड नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई निगेटिव ब्लड ग्रुप भी नहीं हैं। ऐसे में कोविड मरीज के तीमारदार खून की व्यवस्था के लिए दूसरे संस्थानों के चक्कर लगा रहे हैं।
वहां से भी उन्हें आसानी से खून नहीं मिल पा रहा है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुपम वर्मा के मुताबिक, ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का संकट बना हुआ है।
रक्तदान कम होने से यह समस्या खड़ी हुई है। जल्द ही कैंप लगवाकर ए पॉजिटिव ग्रुप का खून एकत्र किया जाएगा।
लोहिया संस्थान में 150 कोविड मरीजों मुफ्त में दिया खून
कैंसर समेत असाध्य बीमारी या सीजेरियन ऑपरेशन के वक्त कोविड मरीजों को खून की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें बिना डोनेशन खून दिया जाता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि अब तक 150 कोविड मरीजों को बिना रक्तदाता के ब्लड दिया जा चुका है। हालांकि, अभी उनके ब्लड बैंक में किसी भी ग्रुप के ब्लड का संकट नहीं है।

अब कोविड मरीजों के तीमारदार से रक्तदान कराने की तैयारी
सरकारी ब्लड बैंकों में खून के संकट से उबरने के लिए कोविड पॉजिटिव मरीज के तीमारदार से भी रक्तदान कराने की तैयारी है। कोविड आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव होने पर तीमारदारों से रक्तदान कराया जाएगा। केजीएमयू ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तूलिका के मुताबिक, इससे ब्लड बैंक में बढ़ रहे संकट से उबरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed