{"_id":"606a200a8ebc3e592c736cd9","slug":"scam-on-the-behalf-of-the-purchasing-of-ppe-kit-and-mask-gw-reporters-news-lko5727099153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल के दौरान पीपीई किट और मास्क के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला,मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल के दौरान पीपीई किट और मास्क के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला,मुकदमा
विज्ञापन
कोरोना काल में हुआ घोटाला।
- फोटो : ??? ?????
कोरोना काल में पानीपत की एक्सपोर्ट कंपनी से पीपीई किट व मास्क की सप्लाई के नाम पर करीब 9.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
शातिर ठगों ने यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से पानीपत की कंपनी को ई-मेल और पत्र भेजकर ऑर्डर दिया और पीपीई किट व मास्क की आपूर्ति भी कराकर पूरा माल हड़प लिया।
भुगतान के लिए कंपनी ने जब ने बिल भेजे तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। मामले में छानबीन के बाद मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हरियाणा के पानीपत स्थित महादेव एक्सपोर्ट्स को 28 मई 2020 को यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से ई-मेल के जरिए 50 हजार पीपीई किट व 30 लाख मास्क की सप्लाई का ऑर्डर मिला।
विज्ञापन
इस पर कंपनी ने आठ जून 2020 से अक्तूबर 2020 तक आठ बार में पूरे माल की सप्लाई कर दी। कंपनी मालिक पानीपत निवासी नीरज आहूजा ने बताया कि माल की सप्लाई के बाद भुगतान के लिए जब यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बिल भेजे गए।
इस पर पता चला कि कॉर्पोरेशन ने पीपीई किट व मास्क सप्लाई का कोई ऑर्डर ही नहीं दिया था। यही नहीं, जिस अधिकारी के नाम पर ऑर्डर दिया गया था, कॉर्पोरेशन में वो पद ही नहीं है।
मामले की शिकायत पर कॉर्पोरेशन की एमडी कंचन वर्मा ने जांच कराई। इसके बाद कॉर्पोरेशन के जीएम ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन शुरू करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
सीएम से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
कंपनी के मालिक नीरज आहूजा का कहना है कि उन्होंने यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड से कई बार मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कॉर्पोरेशन ने मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
ऊंचे रेट पर दिया था ऑर्डर
जालसाजों ने कंपनी को 1200 रुपये प्रति पीस की दर से 50 हजार पीपीई किट और नौ प्रति पीस की दर से 30 लाख मास्क का ऑर्डर दिया था। ऊंचे रेट पर ऑर्डर मिलने के कारण कंपनी ने भी तेजी दिखाते हुए जल्द ही पूरा माल सप्लाई कर दिया। उक्त माल के रेट व जीएसटी आदि जोड़कर कंपनी ने कुल नौ करोड़, 62 लाख, 90 हजार, 726 रुपये के बिल भुगतान के लिए कॉर्पोरेशन को भेजे थे।
सीएचसी गोमतीनगर पर भी उतरवाया माल
कंपनी द्वारा पानीपत से भेजा गया माल जालसाजों ने पहले गोमतीनगर सीएचसी पर उतरवाया, ताकि किसी को कोई शक न हो। इसके बाद अलग-अलग पांच वेयर हाउस में माल उतरवाया गया।
पानीपत पुलिस भी कर रही छानबीन
कंपनी मालिक नीरज आहूजा ने बताया कि कॉर्पोरेशन से ऑर्डर मिलने के बाद फैसल वारसी व उसके कुछ साथियों ने पानीपत आकर उनसे मुलाकात की। इन लोगों ने कंपनी को और भी बड़े ऑर्डर दिलाने की बात भी कही थी। जालसाजी की जानकारी होने पर नीरज आहूजा ने पानीपत पुलिस से भी फैसल वारसी, मनीष, विनीत बंसल, राजेश अग्रवाल व अन्य की शिकायत की थी। इस पर शनिवार को पानीपत पुलिस की टीम भी छानबीन के लिए लखनऊ आई थी।
कॉर्पोरेशन के अफसरों पर भी जताया शक
महादेव एक्सपोर्ट्स के मालिक नीरज आहूजा का कहना है कि उनकी कंपनी को यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रजिस्टर्ड मेल से ऑर्डर के ई-मेल आए थे। इसे लेकर नीरज ने कॉर्पोरेशन के किसी अधिकारी के भी इस धोखाधड़ी में शामिल होने का शक जताया है।