{"_id":"5f3b96738ebc3e3cb03fd09b","slug":"scam-in-pwd-department-many-contractors-could-not-deposit-the-tender-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी में बड़ा खेल: चहेतों को ठेका दिलवाने के लिए टेंडर नोटिस में दिया गलत बैंक खाता नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी में बड़ा खेल: चहेतों को ठेका दिलवाने के लिए टेंडर नोटिस में दिया गलत बैंक खाता नंबर
Tue, 18 Aug 2020 02:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी में चहेतों को ही सड़कों का टेंडर दिलवाने की बड़ी साजिश सामने आई है। करीब 32 करोड़ रुपये लागत की तीन सड़कों के टेंडर नोटिस में गलत बैंक खाता नंबर दे दिया गया। इससे तमाम ठेकेदार टेंडर ही नहीं डाल पाए। वहीं, चहेते ठेकेदारों को गुपचुप ढंग से सही एकाउंट नंबर बता दिया गया। ‘अमर उजाला’ के मामले की पड़ताल किए जाने के बाद विभागाध्यक्ष राजपाल सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।
तीनों मामले मऊ जिले से संबंधित हैं। यहां चिरैयाकोट-मोहम्मदाबाद-घोसी-मधुबन मार्ग के छूटे भाग का सुदृढ़ीकरण करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। कुल 1.940 किमी लंबाई में यह काम कराया जाना था। इसी तरह से मऊ जिले में ही वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-29 के किमी 112.460 से 122.00 और 122 से 143.340 तक राइडिंग क्वालिटी के सुधार कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। तीनों कार्यों की लागत 32.40 करोड़ रुपये है।
टेंडर नोटिस में जवाहर भवन, लखनऊ एसबीआई के एक खाते में धनराशि ऑनलाइन जमा करने के लिए कहा गया। तमाम ठेकेदारों ने कोशिश की, मगर इस अकाउंट में रकम जमा नहीं कर सके। बाद में उन्हें पता चला कि यह खाता चालू हालत में ही नहीं है। सूत्रों के अनुसार कुछ ठेकेदारों को मऊ के पीडब्ल्यूडी के स्थानीय अधिकारियों ने सही अकाउंट नंबर बता दिया था।
विज्ञापन
इन ठेकेदारों ने ऑनलाइन राशि जमा कर दी। यही ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो सके। बाकी टेंडर शुल्क और अर्नेस्ट मनी (धरोहर राशि) जमा न कर पाने के कारण टेंडर प्रक्रिया से बाहर हो गए। पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि कुछ ठेकेदारों ने इसकी शिकायत की थी। आजमगढ़ के मुख्य अभियंता को जांच के लिए कहा है। इस संबंध में जारी पत्र में प्रकरण की जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।