फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sc shukla will get award in mango fair haryana

हरियाणा के आम मेला में सम्मानित होंगे शहर के एससी शुक्ला

Fri, 05 Jul 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
sc shukla will get award in mango fair haryana
हरियाणा के आम मेला में सम्मानित होंगे शहर के एससी शुक्ला
विज्ञापन

लखनऊ। हरियाणा के पंचकुला में होने वाले दो दिवसीय आम मेला में प्रदेश के सर्वोत्तम आम उत्पादक चुने गए गोमती नगर निवासी एससी शुक्ला को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के पंचकुला स्थित यादवेंद्र गार्डन पिंजौर में 6 व 7 जुलाई को होने वाले 28वें आम मेला में एससी शुक्ला को विशेषतौर पर सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के हार्टीकल्चर डिर्पाटमेंट के डीजी ने गत दो जुलाई को एक पत्र भेजकर निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण से प्रदेश के एक सर्वश्रेष्ठ आम उत्पादक का नाम सम्मानित किए जाने को मांगा था। आम प्रेमी एससी शुक्ला ने अपने निवास स्थान का नाम भी मैंगो फीस्ट रखा है। बीते दिनों इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए प्रदेश के आम महोत्सव में भी गुणवत्तायुक्त बेहतर किस्म के आम पैदा करने पर एससी शुक्ला को राज्यपाल राम नाईक ने भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed