फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SBSP chief meets to Deputy CM Brajesh Pathak with his MALs.

UP News: विधायकों के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले राजभर, बताया - भाजपा से गठबंधन को लेकर क्या है प्लान

Tue, 11 Jul 2023 10:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Jul 2023 10:50 PM IST
सार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया को बयान देकर गठबंधन के बारे में अपनी योजनाओं पर भी बात की।

विज्ञापन
SBSP chief meets to Deputy CM Brajesh Pathak with his MALs.
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नित नए बयान देकर सियासी हलकों में चर्चा बटोरने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का अब बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मोह भंग हो गया है । दो दिन पहले तक मायावती को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने की बात करने वाले राजभर ने कहा कि सुभासपा का गठबंधन सपा सहित बसपा और कांग्रेस से भी नहीं टिक सकता है। वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ होने वाली बैठक में गठबंधन को लेकर फैसला होगा। उन्होंने यह बयान मंगलवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात के बाद दिया है। उनके साथ पार्टी के विधायक भी थे । हालांकि उन्होंने कहा कि पाठक से उनकी मुलाकात विकास कार्यों को लेकर हुई है। इसका कोई सियासी मतलब न निकाला जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस चुनाव में सपा के साथ जाएगी या बसपा के, जानिए क्या-क्या बन सकते हैं समीकरण
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में 30 फीसदी सांसदों के कटेंगे टिकट, पहले दौर के सर्वे में सामने आई सांसदों की जमीनी हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि भाजपा से गठबंधन होगा या नहीं, इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं के साथ होने वाली बैठक में फैसला किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर 7 अक्तूबर को पटना में एक बड़ी रैली का आयोजन होना है। उस रैली में गठबंधन में शामिल सभी दल के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा जुलाई महीने भर तो सुभासपा की सांगठनिक बैठकें चल रही हैं ।

केन्द्र के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने से जुड़े सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि हमें दिल्ली की नहीं, यूपी की राजनीति करनी है । उन्होंने सपा से गठबंधन पर कहा कि सुभासपा का गठबंधन सपा से ही नहीं, बसपा और कांग्रेस से भी नहीं टिक सकता। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो केवल खुद को सही मानते हैं। वो नहीं चाहते कि उनके अलावा प्रदेश में कोई दूसरा पिछड़ा नेता आगे बढ़े ।

उधर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा कि राजभर व उनके विधायक हमारे पास विकास योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आए थे । राजभर के राजग में शामिल होने पर पाठक ने इशारो में कहा कि समय आने पर जिसको आना होगा वह आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed