फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   savy app will help consumers in power crisis in Lucknow.

लखनऊ: अब घर बैठे दो घंटे में दूर होगी बिजली की शिकायत, नहीं लगाने पड़ेंगे उपकेंद्र के चक्कर

Mon, 07 Mar 2022 01:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

‘सेवी’ एप की मदद से 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज होते ही मुख्य अभियंता से लाइनमैन तक पहुंच जाएगी। अप्रैल से सुविधा शुरू होने से उपभोक्ताओं को उपकेंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
savy app will help consumers in power crisis in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

सर्विस केबल टूटने, पोल से तार ढीला होने जैसी बिजली संबंधी समस्याओं के लिए जल्द ही आपको उपकेंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।  लाइनमैन दो घंटे में इनका निदान कर उच्च अफसरों को रिपोर्ट भी दे देगा। ऐसा कस्टमर केयर के 1912 नंबर के एप ‘सेवी’ से संभव हो सकेगा।

विज्ञापन


अप्रैल से यह सुविधा शुरू होने के बाद 1912 नंबर पर उपभोक्ता की शिकायत दर्ज होते ही मुख्य अभियंता से लेकर लाइनमैन तक पहुंच जाएगी। अभी तक यह शिकायत सिर्फ अवर अभियंता तक पहुंचती है। नए सिस्टम में लाइनमैन व उपकेंद्र ऑपरेटर तक भी सूचना जाएगी। इसके लिए दो कर्मचारी ‘सेवी’ एप डाउनलोड करेंगे। वहीं, उपकेंद्र पर कंप्यूटर सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसे चलाने वाले ऑपरेटर के सहारे ही लाइनमैन रिपोर्ट भेज सकेगा।
विज्ञापन


स्मार्ट फोन है जरूरी
संविदा कर्मचारी नेता पंकज सिंह परमार घाटमपुरिया ने कहा कि अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि स्मार्ट फोन की व्यवस्था कैसे होगी। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि उनका महीने में करीब हजार रुपये तक खर्च बढ़ जाएगा। प्रबंधन को इसे उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता लेसा (सिस गोमती) विपिन जैन ने कहा कि यूपी पावर कॉर्पोरेशन उपभोक्ताओं के हित में ‘सेवी’ एप योजना ला रहा है। शिकायत एवं निदान रिपोर्ट का आदान-प्रदान हो सके, इसके लिए कर्मचारियों को संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed