फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   savitribai phule says budd statue should be established in ayodhya

अयोध्या में राम नहीं बुद्ध की प्रतिमा की जाए स्थापित : बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले

Sat, 10 Nov 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Nov 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
savitribai phule says budd statue should be established in   ayodhya
बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala

बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने अयोध्या में विवादित स्थल पर बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। बहराइच से सांसद सावित्री बाई का यह बयान योगी सरकार द्वारा अयोध्या में राम की प्रतिमा बनाने की घोषणा के बाद आया है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि अयोध्या बुद्ध की कर्मस्थली है, इसलिए वहां बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। सावित्री बाई फुले ने विवादित स्थल में हुई खुदाई के दौरान निकले अवशेषों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अवशेष बुद्ध से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


बीजेपी सरकार और उसके मंत्रियों द्वारा विधेयक लाकर मंदिर निर्माण करने वाले बयानों से जुड़े एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों का सम्मान करता है। इसीलिए भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीजेपी सरकार और इसके मंत्रियों द्वारा की जा रही इस तरह की बयानबाजी को असंवैधानिक करार दिया। साथ ही उन्हें संविधान के मुताबिक आचरण करने की सलाह दी।

बताते चलें राममंदिर मुद्दे की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी तक टाल दिया है। इसके बाद से अयोध्या में संत बीजेपी सरकार पर अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का दबाव बना रहे हैं।


दीपावली के अवसर पर सीएम योगी अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत कई बीजेपी नेता अध्यादेश के जरिए मंदिर निर्माण के विकल्प की बात भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed