{"_id":"5bafca31867a55013a6c5875","slug":"savitri-bai-phule-protest-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्श पर मरीज और गंदगी देख भड़कीं भाजपा सांसद, अस्पताल में ही शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्श पर मरीज और गंदगी देख भड़कीं भाजपा सांसद, अस्पताल में ही शुरू किया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले शनिवार दोपहर जिला अस्पताल का जायजा लेने पहुंची। अस्पताल में कई जगह गंदगी फैली मिली। कई मरीज बेड के अभाव में फर्श पर इलाज कराते हुए मिले। कुछ मरीजों ने दवा न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अव्यवस्था देख सांसद भड़क गईं। उन्होंने इसके लिए डीएम को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए अपनी ही सरकार की व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद सांसद अस्पताल में धरने पर बैठ गईं। सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट व चिकित्साधिकारियों ने मौके पर पहुंच मानने की कोशिश की, लेकिन सांसद डीएम को बुलाने पर अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
सांसद सावित्रीबाई फुले शनिवार 12:30 बजे जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने अस्पताल परिसर का मुआयना किया। इस दौरान अस्पताल के पीछे बड़े पैमाने पर गंदगी मिली। जलभराव की स्थिति थी। वार्ड में पहुंचने पर कई मरीज फर्श पर इलाज कराते हुए मिले। ये देख सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में ही समर्थकों के साथ धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कहा, अस्पताल में बड़े पैमाने पर अव्यवस्था है। इन सबके लिए सीधे तौर पर जिलाधिकारी जिम्मेदार हैं। जब तक डीएम नहीं आएंगी, धरना चलेगा। सांसद का धरना दो बजे के आसपास शुरू हुआ। उनके धरने पर बैठने से हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव, मुख्य विकास अधिकारी राहुल पांडेय एक-एक कर धरनास्थल पर पहुंचे।
सभी ने सांसद को समझाने की कोशिश की। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। लेकिन सांसद जिलाधिकारी को बुलाने पर अड़ी हुई हैं। सांसद का कहना है कि उनको प्रोटोकॉल है। डीएम को मौके पर पहुंचना चाहिए। अगर डीएम मौके पर नहीं पहुंचती हैं तो उनके खिलाफ शासन में शिकायत करेंगे।