फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   savitri bai phoole leaves bjp joins congress

भाजपा को झटका : सावित्री बाई फुले ने छोड़ा कमल का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

Sun, 03 Mar 2019 06:26 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
savitri bai phoole leaves bjp joins congress
सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से हाथ मिलाया - फोटो : amar ujala
भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले ने कमल का साथ छोड़कर, कांग्रेस का हाथ थाम लिया लिया है। उन्होंने दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र की सचिव प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र के सचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। सावित्री बाई फुले बहराइच से भाजपा की सांसद हैं। उनके साथ राकेश सचान ने भी समाजवादी पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन



फुले ने कहा कि बीजेपी की नीतियां दलित विरोधी हैं, इसके चलते देश के पिछड़े, दलित व मुस्लिम लोगों ने भाजपा को हटाने का फैसला किया है। उसे कांग्रेस ही रोक सकती है इसलिए मैंने कांग्रेस का साथ देने का फैसला किया है। पिछले साल दिसंबर में फुले ने सामाज को बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि दलित सांसद होने की वजह से पार्टी में कभी उनकी बात नहीं सुनी गई। 
विज्ञापन


वहीं राकेश सचान ने बताया कि समाजवादी पार्टी में उनकी अनदेखी होने लगी थी। इस वजह से उन्होंने कांग्रस को चुना। यह भी कहा कि जब तक सपा की कमान नेता जी के हाथों में थी जमीनी लोगों का सम्मान होता था लेकिन उसके बाद सब कुछ बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed